ज्योतिष | कल से अप्रैल के महीने की शुरुआत हो जाएगी, इस महीने आपको कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है, अप्रैल के महीने में कई बड़े ग्रह मार्गी चाल में गोचर करने वाले हैं.
अप्रैल में 7 बड़े ग्रह करेंगे गोचर
इस महीने गुरु- बुध -शनि- शुक्र और मंगल मार्गी चाल में गोचर करने वाले हैं. सूर्य और मन के कारक कहे जाने वाले चंद्रमा जो हमेशा ही मार्गी चाल में गोचर करने के लिए जाने जाते हैं. सात ग्रहों का मार्गी चाल में गोचर करना तीन राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. अप्रैल का पूरा महीना इन राशियों के लिए काफी खास रहने वाला है. ग्रहों की इन युति की वजह से कई राजयोग का भी निर्माण होगा.
कल से शुरू होगा अच्छा समय
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना किसी वरदान से कम नहीं है, इसी महीने में गुरु- बुध- शनि- शुक्र- चंद्रमा- सूर्य और मंगल मार्गी चाल में गोचर करेंगे. ऐसे में सबसे ज्यादा लाभ इस राशि के जातकों को मिलने वाला है, अब आपका मन काफी प्रसन्न रहेगा. आपको कोई अच्छी खबर में मिल सकती है, जीवन में जितनी भी परेशानियां चली आ रही थी वह एक- एक करके समाप्त हो जाएगी.
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी अप्रैल का महीना काफी खास होने वाला है. इस दौरान आपको कई बड़े ग्रह मार्गी चाल में गोचर करते हुए दिखाई देंगे, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा रहेगा. आप बड़ी- बड़ी मुश्किलों का काफी आसानी से सामना कर लेंगे, जीवन में सुख और खुशियां बनी रहेगी. आप स्वयं को स्ट्रेस फ्री महसूस करवाने वाले हैं.
वृश्चिक राशि: अप्रैल के महीने में गुरु- बुध- शनि -शुक्र- चंद्रमा- सूर्य और मंगल का मार्गी होना काफी खास रहने वाला है, परिवार में सुख शांति भरा माहौल बना रहेगा. धार्मिक चीजों में भी आपका मन लगने वाला है, ऑफिस में आप बेहतरीन कार्य करने वाले हैं. आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, करियर में आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
