इन तीन राशि के जातकों की बल्ले- बल्ले, शुक्र के राशि परिवर्तन से होंगी धन की बरसात

ज्योतिष डेस्क | ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर ग्रह निश्चित समय के अनुसार राशि परिवर्तन करता रहता हैं. आज से 2 दिनों बाद यानी कि 31 अगस्त 2022 को शुक्र ग्रह गोचर कर रहे हैं, वह सिंह राशि में प्रवेश करने वाले हैं. बता दे कि शुक्र के राशि परिवर्तन से धन दौलत, सुख- सुविधाओं और प्रेम- रोमांस पर प्रभाव पड़ता है. शुक्र के राशि परिवर्तन से तीन राशि के जातकों का समय बदलने वाला है. इन राशि के जातकों पर शुक्र देव की विशेष कृपा होगी जिससे उन्हें धन लाभ होगा.

Jyotish Rashi Grah

इन राशि के जातकों की बदलेगी किस्मत

तुला राशि :- शुक्र का यह गोचर तुला राशि के जातकों के लिए काफी लाभदायक होने वाला है. इन जातकों की आय में वृद्धि होगी. करियर में भी बड़ी सफलता के योग बन रहे हैं. वही फिल्म, मीडिया और ग्लैमर के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा. नई नौकरी मिलेगी. प्रमोशन का इंतजार कर रहे लोगों के लिए भी यह समय काफी अच्छा है.

यह भी पढ़े -  आज अक्षय तृतीया पर करें यह 4 आसान उपाय, बिना सोना खरीदे भी आएगी लक्ष्मी

वृश्चिक राशि :- इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू होने वाला है, इनको करियर में बड़ी सफलता मिलेगी. तरक्की मिलने के भी प्रबल योग है. व्यापारियों के लिए यह समय काफी लाभदायक है. व्यापार व मुनाफा बढ़ेगा, नए संपर्क लाभदाई होंगे.

कर्क राशि :- शुक्र का राशि परिवर्तन कर्क राशि के जातकों की किस्मत बदलने वाला है. उन्हें अप्रत्याशित पैसा मिलेगा, रुका हुआ धन भी मिल सकता है. आपकी वाणी के दम पर आपके सारे कार्य बनेंगे. व्यापारियों को बड़ा ऑर्डर मिल सकता है. यह समय आपके धन-धान्य में खूब वृद्धि करेगा.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.