ज्योतिष डेस्क | घर का मेन गेट आने-जाने का रास्ता तो होता ही है. साथ ही, वास्तु में भी इसे काफी खास माना गया है. ऐसा कहा जाता है कि घर में अच्छी या बुरी ऊर्जा का आना-जाना भी मुख्य दरवाजे से जुड़ा होता है. आपने इस बात को नोटिस किया होगा कि पुराने समय में लोग मेन गेट को साफ-सुथरा रखते थे और उसे अच्छे तरीके से सजाते भी थे. कई घरों में तो आपने यह भी देखा होगा कि मेन गेट के ऊपर या आसपास भगवान की तस्वीर लगी होती है.
दरअसल, लोगों का मानना है कि ऐसा करने से घर में अच्छी ऊर्जा बनी रहती है. बुरी नजर से भी बचाव होता है, लेकिन वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में हर तरह की धार्मिक तस्वीर को मेन गेट पर लगाना सही नहीं माना गया है.
न लगाएं शनि देव की तस्वीर
आज के आर्टिकल में हम आपको इसके बारे में विस्तार से बताने वाले हैं. तो बने रहिए आखिरी तक… जिससे आपको इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल सके. खासकर देवी-देवताओं के गुस्से या उग्र रूप वाली तस्वीरों को लगाने से बचने की सलाह दी जाती है. जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शनि देव को न्याय और कर्म का देवता माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि वे इंसान को उसके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं. वास्तु से जुड़ी मान्यताओं में शनिदेव की तस्वीर या मूर्ति को घर के मुख्य दरवाजे पर लगाने की सलाह नहीं दी जाती. ऐसा भी कहा जाता है कि शनि देव की नजर सीधे घर के अंदर या आने-जाने वाले लोगों पर पड़ना अच्छा नहीं होता इसलिए मेन गेट पर कभी भी भगवान की तस्वीर नहीं लगाएं.
गुस्से वाली तस्वीर न लगाएं
वैसे तो भगवान शिव के कई रूप हैं, जिनमें उनका शांत रूप भी है और रौद्र रूप भी है… अब घर में शिवजी की तस्वीर लगाते समय लोग अक्सर उनके शांत स्वरूप को पसंद करते हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि वास्तु मान्यताओं के मुताबिक मेन गेट पर भगवान शिव के बहुत गुस्से या रौद्र रूप वाली तस्वीर नहीं लगानी चाहिए. ऐसी तस्वीर घर के शांत माहौल के हिसाब से ठीक नहीं होती. इससे घर में नकारात्मक शक्तियों का भी आगमन होने लगता है. ऐसे में नटराज स्वरूप को मेन डोर पर लगाने से वास्तु जानकार बचने की सलाह देते हैं.
मां काली की उग्र स्वरूप
मां काली को शक्ति का स्वरूप माना जाता है, उनका उग्र रूप बुराई के नाश से जुड़ा हुआ है. ऐसे में उनका यह स्वरूप काफी तेज और प्रभावशाली माना जाता है. वास्तु की मान्यताओं के हिसाब से मां काली के उग्र रूप वाली तस्वीर को घर के मेन गेट पर नहीं लगाना चाहिए. घर के प्रवेश द्वार पर शांत और सौम्य तस्वीरें रखना ज्यादा अच्छा माना जाता है.
- घर के मेन गेट के आसपास गंदगी या बेकार सामान जमा न होने दें.
- दरवाजा साफ रखें और आसपास का हिस्सा भी खुला और साफ-सुथरा रखें.
- भगवान की तस्वीर लगानी हो तो उग्र रूप के बजाय शांत और सौम्य स्वरूप को चुन सकते है.
डिस्क्लेमर: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.
