सावन में जन्मे बच्चे को दें महादेव का आशीर्वाद, ये नाम बदल सकते हैं उसकी पहचान

ज्योतिष डेस्क | सावन के महीने को सभी महीनों में सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है, क्योंकि यह पूरा महीना देवों के देव महादेव को समर्पित होता है. इस दौरान भगवान शिव की पूजा- अर्चना और जलाभिषेक का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन में शिव जी की आराधना करने से जीवन के दुख- दर्द दूर होते हैं और शुभ फलों की प्राप्ति होती है.

BABY GIRL

अगर सावन के इस पावन महीने में आपके घर किसी नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है, तो यह आपके पूरे परिवार के लिए खास आशीर्वाद माना जाता है. ऐसे में कई माता- पिता चाहते हैं कि बच्चे का नाम कुछ ऐसा रखा जाए जिसमें भगवान शिव और मां पार्वती की कृपा झलके.

महादेव का आशीर्वाद

अगर आप भी अपने बच्चे के लिए महादेव और माता पार्वती से जुड़ा कोई खास नाम तलाश रहे हैं, तो यहां कुछ यूनिक नामों की सूची दी जा रही है. इसको ध्यान से पढ़कर पहले इसका मतलब समझें, क्योंकि बड़े होने के बाद अक्सर कई लोग बच्चों से उनके नाम का मतलब, अर्थ भी पूछते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप उन्हें रखे गए नाम का सही अर्थ बता पाएं.

लड़कों के नाम

लड़कों के लिए इन नामों पर विचार किया जा सकता है. शिवांश यानी भगवान शिव का अंश और उनका आशीर्वाद. रुद्रांश का अर्थ है भगवान शिव या रुद्र का हिस्सा होना. शंकर नाम का मतलब है कल्याण करने वाला या सुख-मंगल देने वाला. त्रिलोक का अर्थ तीनों लोकों के समूह से जुड़ा है. ओंकार, जिसे शिव और गणेश जी का स्वरूप माना जाता है, इसका अर्थ है ॐ की ध्वनि या उसका रूप धारण करने वाला. शशांक का मतलब चंद्रमा होता है, जिसका संबंध हिंदू धर्म में भगवान शिव से जोड़ा जाता है. व्योमकेश नाम भी शिव जी को ही दर्शाता है, जिनके बाल आकाश समान बताए गए हैं.

यह भी पढ़े -  बच्चों की पढ़ाई में नहीं लगता मन? स्टडी टेबल पर इस दिशा में रखें फिटकरी, वास्तु में बताया असरदार उपाय

लाडलियों के नाम

बेटियों के लिए भी कई सुंदर नाम मौजूद हैं. शिवन्या का अर्थ भगवान शिव का अंश है. अनविका का मतलब पूर्ण और देवी स्वरूप होता है. शाम्भवी, जो माता पार्वती का ही एक नाम है, इसका अर्थ भगवान शिव की अर्धांगिनी से है. गौरी माता पार्वती का ही रूप मानी जाती हैं, जिसका अर्थ पवित्र और उज्ज्वल होता है. उमा भी पार्वती माता का नाम है, जिसका मतलब शांति और चमक की देवी है. वहीं, गंगिका नाम को पवित्रता, शुद्धता और मां गंगा के स्वरूप से जोड़ा जाता है.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.