ज्योतिष | ग्रहों के राजकुमार कहे जाने वाले बुध ग्रह हर महीने राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. ऐसे में इसका प्रभाव भी सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. आने वाली 7 तारीख को बुध ग्रह मूल नक्षत्र से निकलकर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर जाएंगे. इसे शुक्र ग्रह का नक्षत्र माना जाता है. बुध के इस नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु तीन राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
बुध करेंगे नक्षत्र परिवर्तन
मेष राशि: बुध का नक्षत्र परिवर्तन करना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है, इस दौरान आप पॉजिटिव एनर्जी से भरपूर स्वयं को महसूस करने वाले हैं. साथ ही, प्रोफेशनल लाइफ में भी आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे. जीवन में चला आ रहा स्ट्रेस धीरे- धीरे खत्म हो जाएगा.
धनु राशि: बुध के नक्षत्र परिवर्तन के साथ ही इस राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, अब आपके रुके हुए सभी काम पूरे होने वाले हैं. आप स्वयं को कॉन्फिडेंस से भरा हुआ महसूस करेंगे, व्यापारी भी आपके काम की प्रशंसा करेंगे. आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, पद प्रतिष्ठा में भी वृद्धि के योग बन रहे हैं.कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहने वाला है.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र के नक्षत्र में बुध का आना काफी अच्छा रहने वाला है. कानूनी मामलों में भी फैसले आपके पक्ष में आ सकते हैं. स्टूडेंट के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है, आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है. कुल मिलाकर आपका समय काफी अच्छा रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
