2 अप्रैल को मंगल और शनि की युति, इन 5 राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम पीरियड

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. 2 अप्रैल को मंगल ग्रह मीन राशि में प्रवेश करने जा रहे है, यहां पर पहले से ही शनि देव मौजूद है. ऐसे में दोनों ग्रहों की युति होगी, ज्योतिष में इन दोनों ग्रहों की युक्ति को काफी खास माना जाता है, आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 2

मंगल ग्रह को ऊर्जा- साहस- जमीन आदि का कारक ग्रह माना जाता है. वही, शनि देव को कर्म और परिणाम देने वाला ग्रह भी कहा जाता है. दोनों ही ग्रह स्वभाव में काफी उग्र माने जाते हैं, ऐसे में इन दोनों का एक ही राशि में आना कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ा सकता है. मंगल और शनि की युति की वजह से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.

2 अप्रैल से शुरू होगा इन 5 राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के 11वें भाव में मंगल और शनि की युति होने जा रही है, ऐसे में इन्हें करियर के लिहाज से अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. कमाई के भी आपको बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे, आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. हालांकि आपको जो भी फैसला लेना है काफी सोच समझ कर लेना है, नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.

मिथुन राशि: यह युति इस राशि के दसवें भाव में प्रभाव डालेगी, जिसका संबंध करियर और कामकाज से जोड़कर ही देखा जाता है. ऐसे में इन्हें नौकरी के बेहतरीन अवसर प्राप्त हो सकते हैं, दोस्तों और जान पहचान के लोगों को भी फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

सिंह राशि: इस राशि के आठवें भाव में मंगल और शनि की युति होने जा रही है, ऐसे में अचानक आपके भाग्य में बदलाव देखने को मिलने वाला है. अचानक से धन लाभ के योग बन रहे हैं, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. आपको कुछ फैसले काफी सोच समझ कर लेने है.

तुला राशि: मंगल और शनि की युति से इस राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, आप अपने विरोधियों पर काफी हैवी रहने वाले हैं. कॉम्पिटेटिव एक्जाम में भी आप काफी अच्छा प्रदर्शन करेंगे, स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. वाहन चलाते समय आपको थोड़ा सावधानी बरतनी की आवश्यकता है.

कुंभ राशि: यह युति दूसरे भाव में प्रभाव डालने वाली है, जो धन और वाणी से जोड़कर देखा जाता है. पैसों के मामलों में भी आपको काफी फायदा मिलने वाला है. घर परिवार में छोटी-छोटी बातों पर मतभेद हो सकता है, ऐसे में आपको थोड़ा संयम से ही काम लेना है.

कैसा है मंगल और शनि का स्वभाव

मंगल और शनि दोनों ही स्वभाव से थोड़े उग्र माने जाते हैं. दोनों ग्रहों की युति का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि की जातकों पर दिखाई देने वाला है, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों की परेशानियां भी बढ़ने वाली है. अगर आप इन दोंनों को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आपको हनुमान जी की नियमित पूजा अर्चना करनी चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.