ज्योतिष | जल्द ही फरवरी महीने की शुरुआत हो जाएगी यह महीना राशि, ग्रह नक्षत्र के हिसाब से काफी खास होने वाला है. छाया ग्रह के नाम से जाने जाने वाले राहु और सूर्य एक साथ एक ही राशि में आ रहे है. ऐसे में कुछ राशि के जातको को काफी सावधान रहने की आवश्यकता है. फरवरी महीने में ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. खास बात यह है कि इस राशि में पहले से ही राहु ग्रह विराजमान है जिसे ज्योतिष की दृष्टि से बिल्कुल भी अच्छा नहीं माना जाता.

ऐसे में कुछ राशि के जातकों का स्वास्थ्य खराब हो सकता है. साथ ही, उन्हें मानसिक और आर्थिक तनाव का सामना भी करना पड़ सकता है. आज की इस खबर में हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले हैं.
राशि जिसकी परेशानियां बढ़ाएंगे राहु और सूर्य
कन्या राशि: इस राशि के स्वामी बुध है, परंतु सूर्य और राहु की युति इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा परेशान करने वाली है. आपके लिए समय एकदम विपरीत होने वाला है, आपको कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इस समय विद्रोही भी आप पर हावी हो सकते हैं. स्वास्थ्य को लेकर विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता है, आपको पैसों की किल्ल्त का भी सामना करना पड़ सकता है.
मीन राशि: इस राशि के जातकों पर सूर्य और राहु की युति का प्रभाव बिल्कुल भी अच्छा नहीं होगा. इस दौरान खर्चे में बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है, साथ ही आर्थिक हानि होने की भी संभावना बन रही है. आपको कहीं से धोखा मिल सकता है, ऐसे में आप जो भी फैसला ले काफी सोच समझ कर ले, नहीं तो आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है.
इन उपायों से कम होंगे राहु के अशुभ प्रभाव
- अगर आपकी कुंडली में राहु अच्छा नहीं है और आप इसे सही करना चाहते हैं, तो आपको सिल्वर की रंगि या चैन अवश्य पहननी चाहिए.
- इसी के साथ हर मंगलवार को दुर्गा चालीसा का पाठ भी करना चाहिए.
- कहा जाता है कि सिल्वर से चंद्रमा का प्रभाव और राहु का भ्र्म कम होता है. इसके साथ ही राहु के अशुभ प्रभावों को कम करने में भी यह काफी कारगर होता है.
- नीले रंग के कपड़े आपको किसी गरीब को दान करने चाहिए ऐसा करने से भी राहु के प्रभाव काफी हद तक काम हो जाते है.
- अगर राहु मानसिक टेंशन दे रहा है तो आप भी इस काम को कर सकते हैं आपको बहते जल में सूखा नारियल प्रवाहित करना है.
- बुधवार को अपने सिर से सात बार नारियल वार ले उसके बाद बहते जल में प्रवाहित कर दे. ऐसा करने से मेंटल ब्लॉक खुलेंगे और आपकी लाइफ में भी स्टेबिलिटी आएगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.