ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. फरवरी के महीने में धन के दाता के नाम से जाने जाने वाले शुक्र और व्यापार के दाता कहे जाने वाले बुध की युति होने जा रही है. इन दोनों ग्रहों की युति की वजह से लक्ष्मी नारायण राजयोग का निर्माण होगा. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह राजयोग शनि की राशि में बनेगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों का भाग्य चमकता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देंगे.
फरवरी महीने में चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मकर राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा. यह राजयोग आपकी गोचर कुंडली से धन स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान धन के नए-नए रास्ते खुलेंगे, पेशेवर जीवन में भी सम्मान और करियर में सफलता के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. इस दौरान आपकी कम्युनिकेशन स्किल पहले से काफी मजबूत होगी, परिवार के साथ भी आप अच्छा समय व्यतीत करने वाले हैं.
वृश्चिक राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी शुभ साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है. यह योग आपकी राशि के चौथे स्थान पर बनने जा रहा है, ऐसे में आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. इस दौरान सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी खरीद सकते हैं. साथ ही आपको पैतृक संपत्ति से लाभ मिलेगा. समाज में भी आपकी छवि काफी अच्छी रहेगी, नए लोगों से संपर्क आपके लिए काफी फायदेमंद रहेंगे.
मिथुन राशि: लक्ष्मी नारायण राजयोग इस राशि के भाग्य स्थान पर बनने जा रहा है. इस दौरान आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा देश-विदेश की यात्राओं के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. जल्द ही आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्य में हिस्सा ले सकते हैं. समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी. साथ ही प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातकों को भी सफलता मिल सकती हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
