Crasuala Plant: जल्द अपने घर लगाए क्रासुला का पौधा, होने लगेगी पैसों की बारिश

ज्योतिष | वास्तु शास्त्र घर में नकारात्मक ऊर्जा का नाश कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने का काम करता है. बता दें कि वास्तुशास्त्र में कई ऐसे पौधों के बारे में बताया गया है जिनके लगाने से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति पर काफी प्रभाव पड़ता है. अकसर  आपने लोगों को मनीप्लांट लगाते देखा होगा या फिर मनी प्लांट लगाने के नियमों के बारे में बात करते हुए सुना होगा.

crasualaplant 2

आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकता है Crasuala Plant

वास्तु शास्त्र में क्रासुला प्लांट को मनी प्लांट से भी ज्यादा अच्छा माना गया है. आज की इस खबर में हम आपको वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला पौधे के फायदे और दिशा के बारे में जानकारी देंगे.
वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला पौधे को लगाना काफी शुभ होता है. इसे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है. वही व्यक्ति के जीवन की आर्थिक समस्याएं भी खत्म होने लगती है. व्यक्ति के जीवन में पैसा ही पैसा हो जाता है.

इस दिशा में लगाएं क्रासुला का पौधा 

इसे सही दिशा में लगाना बेहद जरूरी होता है. अभी आपके पास पैसा है, परंतु पैसा टिकता नहीं है तो आप क्रासुला का पौधा लगा सकते हैं, इससे आपको लाभ होगा. क्रासुला के पौधे को इंग्लिश में मनी ट्री के नाम से भी जाना जाता है. साथ ही इसे फ्रेंडशिप ट्री,लकी प्लांट, जेड प्लांट और मनी प्लांट के नाम से भी जाना जाता है. इसे कुबेर राशि प्लांट और पैसों का चुंबक माना जाता है. जैसे कि आप को इस के नाम से ही इसकी खासियत के बारे में पता लग रहा होगा, देखने में यह पौधा बहुत छोटा होता है.

यह भी पढ़े -  Munch Chocolate वाले भगवान, भारत के इस मंदिर में चढ़ती है चॉकलेट; वजह बेहद खास

वास्तु शास्त्र के अनुसार क्रासुला के पौधे को प्रवेश द्वार के दाहिने तरफ रखना चाहिए. जहाँ सूर्य की रोशनी इसके ऊपर पड़े. बता दें कि इस पौधे को ज्यादा देखभाल की आवश्यकता नहीं होती, हफ्ते में केवल दो से तीन बार ही इसे पानी देना होता है. यह घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा का नाश करता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ाता है. क्रासुला का पौधा लगाने से व्यक्ति के जीवन की आर्थिक समस्याएं भी खत्म हो जाती है और उस पर पैसों की बरसात होने लगती है, अर्थात धन के आवागमन के नए नए रास्ते खुल जाते हैं.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.