सावन में शुक्रवार के दिन कर लें ये विशेष उपाय, पैसों की तंगी से मिलेगा छुटकारा

ज्योतिष | सावन महीने का भोलेनाथ के भक्तों को बड़ी बेसब्री से इंतजार रहता है. सावन महीने में सोमवार का विशेष महत्व होता है लेकिन क्या आपको पता है कि इस महीने का हर दिन शुभ और कल्याणकारी होता है. सावन महीने में भगवान शिव की विशेष कृपा होती है और ज्योतिष के अनुसार, इस महीने अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए उपाय किए जा सकते हैं.

shiv ling

सावन का धन और समृद्धि से खास संबंध

सावन महीने का भोलेनाथ से तो खास संबंध होता ही है, साथ ही इस महीने का धन और समृद्धि से भी खास संबंध होता है. इस महीने आप छोटे- छोटे उपाय कर आसानी से धन और समृद्धि पा सकते हैं. आज हम यहां आपको एक ऐसे ही उपाय के बारे में जानकारी देंगे, जिससे आपको जीवन में धन की खुशियां मिलेगी.

सावन महीने के शुक्रवार को करें ये विशेष उपाय

सावन महीने के शुक्रवार को आप एक विशेष उपाय कर अपनी किस्मत बदल सकते हैं. इस उपाय को करने से आपके पास पैसों की तंगी नहीं रहेगी और कर्ज से भी छुटकारा मिल जाएगा. शुक्रवार के दिन सुबह भगवान शिव के मंदिर जाएं और शिवलिंग पर जल चढ़ाएं. इसके बाद वहीं बैठकर शिव के पंचाक्षर मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. भगवान शिव के पंचाक्षर मंत्र का है- ‘नमः शिवाय.’

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

इस मंत्र के जाप के बाद मां लक्ष्मी के मंत्र ‘ॐ श्रीं ह्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मयै नम:’ का जाप करें. इसके बाद शाम को शिव जी की आरती करें और फिर मां लक्ष्मी की आरती करें. आरती करने के बाद भगवान शिव और मां लक्ष्मी से धन प्राप्ति की प्रार्थना करें.

कर्ज से मुक्ति दिलाएगा ये उपाय

अगर आपके उपर पैसों का कर्ज बढ़ गया है तो सावन महीने में रोजाना शिवलिंग पर लाल फूल चढ़ाएं और फिर ‘नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करते हुए जल चढ़ाएं. फिर शिवलिंग की परिक्रमा करें. इसके बाद मां लक्ष्मी को लाल गुलाब अर्पित कर मीठे पकवान का भोग लगाएं और कर्ज मुक्ति की प्रार्थना करें. इस उपाय को करने से सभी तरह के कर्ज से छुटकारा मिलेगा.

Avatar of Ajay Sehrawat
Ajay Sehrawat
View all posts

मेरा नाम अजय सहरावत है. मीडिया जगत में पिछले 6 साल से काम कर रहा हूँ. बीते साढ़े 5 साल से Haryana E Khabar डिजिटल न्यूज़ वेबसाइट के लिए बतौर कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रहा हूँ.