शुक्रवार के दिन भूलकर भी न खरीदें यह समान, वरना नाराज हो जाएगी मां लक्ष्मी

ज्योतिष | हिंदू धर्म में हर दिन किसी न किसी देवी देवता को समर्पित माना जाता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में सुख- समृद्धि बनी रहे और जीवन में कभी भी पैसों की तंगी का आपको सामना न करना पड़े तो जरूरी है कि मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न हो. आज हम आपको मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के कुछ जरूरी उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

maha

मां लक्ष्मी को ऐसे करें प्रसन्न

जिस प्रकार रविवार का संबंध भगवान सूर्य देव से माना जाता है, ठीक उसी प्रकार सोमवार भगवान भोलेनाथ से संबंधित है. वैसे ही शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी से जुड़ा हुआ माना जाता है. इस दिन मां लक्ष्मी की विधि विधान तरीके से पूजा अर्चना करने का महत्व बताया गया है, कई लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए व्रत भी रखते हैं परंतु आपको कुछ ऐसी बातों का भी ध्यान रखना चाहिए जिसे जाने अनजाने में मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है.

वास्तु में भी ऐसे कुछ जरूरी नियम बताए गए. अगर हम अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में इन नियमों का पालन नहीं करते हैं तो मां लक्ष्मी हमसे नाराज हो जाती है अर्थात शुक्रवार के दिन आपको कुछ चीजे भूल कर भी नहीं खरीदनी चाहिए आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देंगे.

इन नियमों का रखें विशेष ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, शुक्रवार के दिन आपको झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए. कहा जाता है कि इस दिन झाड़ू खरीदने से मां लक्ष्मी आपसे नाराज हो जाती है और आपको अपने जीवन में आर्थिक संकटो का सामना करना पड़ता है. वास्तु में झाड़ू का विशेष महत्व है, इसका इस्तेमाल न केवल साफ सफाई में बल्कि इसका संबंध मां लक्ष्मी से भी होता है.
  • शुक्रवार के अलावा कहा जाता है कि शुक्ल पक्ष में आपको झाड़ू नहीं खरीदनी चाहिए. ऐसा करना आपके घर में दुर्भाग्य का कारण बन सकता है, ऐसे में जब भी आप नई झाड़ू खरीदे तो आप इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आपको शुक्ल पक्ष में झाड़ू नहीं खरीदनी है.
  • वास्तु के अनुसार, घर में झाड़ू को कहीं इधर-उधर बिल्कुल भी नहीं रखना चाहिए. आपको झाड़ू सही दिशा में रखनी चाहिए. आपको झाड़ू को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जहां पर हर किसी की नजर ना पड़े.
  • झाड़ू लगाने के भी नियम बताए गए हैं आपको अगर कोई आपका घर का सदस्य घर से बाहर जाता है, तो उसके तुरंत बाद झाड़ू नहीं लगानी चाहिए. शाम के समय भी झाड़ू लगाना अच्छा नहीं माना जाता.
  • अगर आपकी झाड़ू टूट जाती है या फिर खराब हो जाती है, तो आपको उसका इस्तेमाल घर में झाड़ू लगाने के लिए नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से भी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती है, झाड़ू को मां लक्ष्मी से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में आपको इसे लगाते समय नियमों का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.