Vastu Tips: हर घर में होने चाहिए यह 3 पौधे, बरसेगी मां लक्ष्मी की असीम कृपा

ज्योतिष, Vastu Tips | हर व्यक्ति चाहता है कि उनके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहे. वास्तु शास्त्र में इससे जुड़े हुए कुछ जरूरी नियम भी बताए गए है, जिसकी मदद से आप अपने घर की एनर्जी को काफी आसानी से बदल सकते हैं. अगर आपके घर में भी रोज कलह रहती है या फिर कोई ना कोई हमेशा बीमार रहता है, तो इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण घर का खराब वस्तु हो सकता है. जिन घरों में वास्तु दोष लगता है, वहां पर खुशहाली कभी भी नहीं टिकती और ना ही ऐसे घरों में मां लक्ष्मी का वास होता है. आज हम आपको वास्तु से जुड़े हुए कुछ विशेष उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Plant Paudha

अवश्य लगाए अपने घरों में 3 पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, आपके घर में कुछ पौधों का होना बेहद ही जरूरी होता है. तुलसी का पौधा घर में रखने से नेगेटिविटी दूर हो जाती है. कहा जाता है कि इस पौधे में मां लक्ष्मी का वास होता है, इस पौधे को हमेशा घर के ईशान कोण में ही रखना चाहिए. आप अपने घर में सीता अशोक के पेड़ को भी रख सकते हैं, इसे भी काफी अच्छा माना जाता है. तीसरा जो पौधा है जो हर व्यक्ति के घर में होना चाहिए वह है हरश्रृंगार का पौधा, इस पौधे से घर की सारी नेगेटिविटी दूर हो जाती है.

भूल कर भी ना लगाए यह पौधे

कुछ ऐसे पौधे भी होते हैं जिन्हें आपको अपने घर में भूलकर भी नहीं लगना चाहिए. इन पेड़ों से ऐसी एनर्जी निकलती है जो कि घर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं मानी जाती. इसकी वजह से बड़े- बड़े घरों की सुख शांति भंग हो जाती है और तनाव की स्थिति भी पैदा हो जाती है.

आपको भूलकर भी अपने घरों में कांटेदार पौधे नहीं लगाने चाहिए जिसमें दूध जैसे सफेद द्रव्य निकलता हो, ऐसे पौधों को आपको तुरंत अपने घर से हटा देना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर से भी वास्तु दोष दूर हो जाएगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.