17 फरवरी को लगेगा साल का पहला ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | फरवरी का महीना ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से काफी खास साबित हो रहा है. 13 फरवरी को सूर्य कुंभ राशि में गोचर करने जा रहे हैं जहां पहले से ही 3 और गृह मौजूद है. इस वजह से चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा. 17 फरवरी को राहु अपनी छाया सूर्य पर डालेंगे जिससे इस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा. आज की इस खबर में हम आपको साल के पहले सूर्य ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले हैं और किन राशि के जातकों को इसका लाभ मिलेगा इस बारे में भी जानकारी देंगे.

Grahan

साल का पहला सूर्य ग्रहण

17 फरवरी को राहु अपनी छाया सूर्य पर डालेंगे जिससे सूर्य ग्रहण लगेगा. बता दे कि कुंभ राशि में एक साथ चार ग्रहों का जमावड़ा लगने जा रहा है. सूर्य ग्रहण के दौरान कुंभ राशि में सूर्य के साथ राहु- बुध- चंद्रमा और शुक्र भी विराजमान रहने वाले हैं. शनि की मूल त्रिकोण राशि में सूर्य के आने की वजह से कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. सूर्य ग्रहण लगने से कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि यह सूर्य ग्रहण शाम 3:26 मिनट पर लगेगा. ग्रहण के कुछ घंटे पहले ही इसका सूतक काल भी लागू हो जाता है. इस दौरान किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता, मंदिरों कपाट भी बंद कर दिए जाते हैं.

इन राशियों को मिलेगा लाभ

मेष राशि: इस राशि के 11वें भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे, पांचवे भाव के स्वामी होकर वह इस भाव में विराजमान रहेंगे जिस वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे. संतान शिक्षा और बुद्धि का प्रतीक पांचवे भाव को माना जाता है. आपकी गलत तरीके से धन कमाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है.

सूर्य ग्रहण के समय साधना और ज्ञान के लिए भी समय काफी अनुकूल है. नौकरी के भी आपको बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं, राजनीति से जुड़े लोग काफी सोच- समझकर ही अपना कदम आगे बढ़ाए नहीं तो आपकी परेशानी बढ़ सकती है.

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण का विशेष लाभ मिलने वाला है. सूर्य आपके दसवें भाव में विराजमान रहेंगे, ऐसे में आपको नौकरी में सफलता मिल सकती है. करियर में भी कई बड़े बदलाव होंगे, इस दौरान आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आप अपनी योजनाओं और गोपनीय जानकारी को किसी से भी शेयर ना करें, माता- पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.

मिथुन राशि: इस राशि के 9वें भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे, राहु के साथ बना पंचग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई देगा. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, परिवार के साथ भी आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. नौकरी पेशा जातकों को कई कार्यों में सफलता मिलेगी, कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

कन्या राशि: सूर्य इस राशि के छठे भाव में गोचर करने जा रहे हैं, ऐसे में इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. रुका हुआ धन भी आपको मिल सकता है, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगी. व्यापार करने वाले को अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.