ज्योतिष | साल 2026 में लगने वाले ग्रहण के बारे में बातचीत की जाए, तो इस साल कुल चार ग्रहण लगेंगे. जिसमें दो सूर्य ग्रहण और दो चंद्र ग्रहण शामिल है. आज हम आपको साल 2026 के पहले ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले हैं. साथ ही हम आपको यह भी बताएंगे कि इस ग्रहण का प्रभाव किन राशि के जातकों पर दिखाई देगा. 17 फरवरी को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है, यह ग्रहण इस वजह से भी काफी खास माना जा रहा है क्योंकि इस दौरान आसमान में रिंग ऑफ फायर यानी कि आपको रिंग के छल्ले जैसा नजारा देखने को मिलने वाला है.
इस दिन चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच से गुजरेगा परंतु यह सूर्य को पूरी तरह से तक नहीं पाएगा. इसी वजह से सूर्य के चारों ओर रोशनी का एक चमकदार घेरा नजर आएगा. वैज्ञानिक दृष्टि से भी ग्रहण को विशेष महत्व प्राप्त है. अधिकतर लोगों के मन में यह भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई देगा या नहीं. अगर आप हमारे इस आर्टिकल में लास्ट तक बने रहते हैं, तो आपका यह कंफ्यूजन भी दूर हो जाएगा.
साल का पहला ग्रहण
साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां पर लागू नहीं होगा. इसके आंशिक चरण दक्षिण अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों और समुद्री इलाकों के आसपास दिखाई देंगे. जहां पर ग्रहण लागू होता है वहीं पर इसका सूतक काल भी लागू माना जाता है क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा ऐसे में यहां सूतक काल भी लागू नहीं होगा. आप अपने सभी काम नियमित रूप से कर सकते हैं और भोजन भी सामान्य कर सकते हैं. वैसे तो ग्रहण का प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु इस दौरान कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है.
17 फरवरी से चमकेगा इन राशियों का भाग्य
मेष राशि: इस राशि के 11वें भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे, पांचवे भाव के स्वामी होकर वह इस भाव में विराजमान रहेंगे जिस वजह से इस राशि के जातकों के जीवन में सकारात्मक प्रभाव पड़ेंगे. संतान शिक्षा और बुद्धि का प्रतीक पांचवे भाव को माना जाता है. आपकी गलत तरीके से धन कमाने की प्रवृत्ति बढ़ सकती है.
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों को सूर्य ग्रहण का विशेष लाभ मिलने वाला है. सूर्य आपके दसवें भाव में विराजमान रहेंगे, ऐसे में आपको नौकरी में सफलता मिल सकती है. करियर में भी कई बड़े बदलाव होंगे, इस दौरान आपको थोड़ी सावधानी बरतने की आवश्यकता है. आप अपनी योजनाओं और गोपनीय जानकारी को किसी से भी शेयर ना करें, माता- पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
मिथुन राशि: इस राशि के 9वें भाव में सूर्य विराजमान रहेंगे, राहु के साथ बना पंचग्रही योग इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई देगा. आपके जीवन में खुशियों की दस्तक होगी, परिवार के साथ भी आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. नौकरी पेशा जातकों को कई कार्यों में सफलता मिलेगी, कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
