होली पर लगेगा साल का पहला चंद्र ग्रहण, क्या भारत में भी देगा दिखाई? जानें यहां

ज्योतिष | साल 2026 में कुल चार ग्रहण लगने वाले हैं जिसमें से 2 सूर्य ग्रहण और 2 चंद्र ग्रहण शामिल है. आज की इस खबर में हम आपको साल 2026 के पहले ग्रहण के बारे में जानकारी देने वाले हैं. साल 2026 का पहला ग्रहण चंद्र ग्रहण होगा जो होली वाले दिन लगने जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अबकी बार होलिका दहन के दिन ही ग्रहण लग रहा है. इस वजह से पूजा- पाठ और दहन के समय में भी आपको थोड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Chandra Grahan

होली पर लगेगा पहला चंद्र ग्रहण

होली के पावन पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है. साथ ही, यह त्यौहार रंगों का त्यौहार होता है जो लोगों के जीवन में नई ऊर्जा भरता है. होली के दिन लगने जा रहा चंद्र ग्रहण भारत में भी दिखाई देगा.

चंद्र ग्रहण के बात करें तो जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच जाकर अपनी छाया चंद्रमा पर डाल देती है तब चंद्रग्रहण लगता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण को राहु और केतु से जोड़कर भी देखा जाता है. भारतीय समय के अनुसार, यह ग्रहण करीब दोपहर में 3:20 से शुरू होगा और शाम को 6:45 पर समाप्त होगा. इस प्रकार कुल मिलाकर यह ग्रहण 3 घंटे 27 मिनट तक रहेगा.

क्या भारत में भी दिखाई देगा पहला ग्रहण?

ग्रहण के कुछ समय पहले ही सूतक काल भी लागू हो जाता है अर्थात इसमें किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता क्योंकि यह ग्रहण भारत में दिखाई दे रहा है इस वजह से इसका सूतक काल भी यहां पर लागू होगा. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह ग्रहण भारत में मात्र 20 मिनट के लिए ही रहने वाला है. शाम 6:26 मिनट से शुरू होकर 6:46 तक ही ग्रहण भारत में लागू होने वाला है.

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद ही होलिका दहन का शुभ मुहूर्त भी बन रहा है. ग्रहण लगने के कुछ समय पहले ही सूतक का लागू हो जाता है. इस दौरान सभी शुभ कार्यों पर रोक लग जाती है. ग्रहण में गर्भवती महिलाओं को विशेष ध्यान रखने की आवश्यकता होती है. ग्रहण के समय खाना ना खाने की परंपरा भी चली आ रही है.

इस दौरान आपको भगवान के मंत्र, जाप और नाम का स्मरण करना चाहिए. ग्रहण के दौरान मंदिरों के कपाट भी बंद हो जाते हैं. ग्रहण खत्म होने के बाद दोबारा से गंगाजल का छिड़काव करके मंदिरों के कपाट खोले जाते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.