Vastu Tips: किचन में अवश्य रखे इन 3 नियमों का ध्यान, नहीं तो बढ़ जाएगी आर्थिक परेशानियां

ज्योतिष, Vastu Tips | वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे घर का हर एक कोना काफी महत्वपूर्ण होता है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी जिंदगी में हमेशा सुख- समृद्धि बनी रहे और आपको जीवन में कभी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े, तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए है. इसके लिए जरूरी है कि आप अपने घर को वास्तु के हिसाब से ही एडजस्ट करें, आज हम आपको वास्तु से जुड़े हुए कुछ विशेष नियमों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Vastu Shashtra

बढ़ जाएगी आर्थिक परेशानियां

अगर वास्तु शास्त्र के हिसाब से देखा जाए, तो जिंदगी में आने वाली काफी परेशानियों और मुश्किलें काफी हद तक कम हो सकती है. हर एक कमरे की तरह किचन भी घर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा माना जाता है, यहां पर रखी हुई चीजों का प्रभाव हमारे जीवन पर भी दिखाई देता है. वास्तु शास्त्र में किचन सहित दिशा और दशा के बारे में भी जानकारी दी गई है, जिससे हमारे जीवन में सुख- समृद्धि बनी रहती है.

अगर आप भी चाहते हैं कि आपके घर में मौजूद सभी सदस्यों की जिंदगी काफी अच्छे से बीते तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपने किचन को काफी अच्छे तरीके से मेंटेन करके रखें. आपको कुछ बातों को बिल्कुल भी अवॉइड नहीं करना चाहिए.

किचन से जुड़े हुए कुछ विशेष नियम

वास्तु शास्त्र में बताए गए नियमों के अनुसार, किचन में नेगेटीविटी फैलाने वाली चीजों को रखने से आपको बचना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर का वास्तु शास्त्र खराब हो जाता है.

  • किचन में कभी भी आपको टूटे हुए बर्तन नहीं रखने चाहिए, ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिविटी आती है. अगर आपने भी अपने घर के किचन में ऐसे बर्तन रख रखे हैं तो आप इन्हें तुरंत प्रभाव से हटा दीजिए.
  • आपको अपनी किचन में कभी भी गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए, ऐसा करने से अन्नपूर्णा माता नाराज हो जाती है. जितना हो सके आपको अपने किचन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए.
  • आपको अपने किचन से रात का बासी खाना रखने से भी बचना चाहिए, इसे भी बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता.

अगर आप इन तीन बातों का ध्यान रखते हैं तो आपके जीवन में किसी प्रकार की कोई भी परेशानी नहीं आती है.

भूल कर भी ना करें 3 गलतियां

  • कुछ घरों में रात को बिना बर्तन साफ किया ही लोग सो जाते हैं, परंतु आपको ऐसा बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. ऐसा करने से आपके घर में नेगेटिविटी आती है. सोने से पहले आपको किचन में रखे हुए सारे बर्तनों को अच्छी तरीके से साफ कर देना चाहिए.
  • इसी के साथ किचन से जुड़ा एक और नियम है कि यहां पर आपको भूलकर भी झाड़ू नहीं रखनी चाहिए.
  • शास्त्रों में बताए गए नियमों के अनुसार लोग किचन में रखे हुए फ्रिज के ऊपर दवाइयां रख देते हैं, ऐसा करना बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता, ऐसा करने से हमारे जीवन में बीमारियां पीछा ही नहीं छोड़ती.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.