नया घर बनवाते समय अवश्य फॉलो करें वास्तु से जुड़े 3 नियम, कभी नहीं होगी जीवन में धन की कमी

ज्योतिष डेस्क, Vastu Tips | वास्तु का हमारे जीवन में विशेष महत्व बताया गया है. अगर हमारा घर वास्तु के अनुरूप नहीं बना होता तो हमें अपने जीवन में कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है. साथ ही, हमारे घर में भी दरिद्रता छा जाती है. ऐसे में जरूरी हो जाता है कि वास्तु शास्त्र के हिसाब से आपका घर बिल्कुल सही हो.

House Home Ghar

वास्तु शास्त्र का रखें ध्यान

जिन घरों में वास्तु शास्त्र का ध्यान नहीं रखा जाता, वहां पर अक्सर लोगों को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है. ऐसे घर में लोगों का स्वास्थ्य भी खराब ही रहता है. आज हम आपको वास्तु से जुड़े हुए कुछ विशेष उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं. इन्हें ध्यान में रखने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होगी और मां लक्ष्मी भी आपसे प्रसन्न रहेगी. घर के लोगों के बीच भी आपसी प्रेम बना रहेगा. हर व्यक्ति के लिए अपना घर बनाना एक सपना होता है और वह इसे सभी नियम और शर्तों के साथ बनावत है फिर भी उसे कुछ ना कुछ गलती हो ही जाती है. आज हम आपको नए घर से जुड़े वास्तु के कुछ जरूरी नियमों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

नया घर बनाते समय रखें इन नियमों का ध्यान

  • वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की खुदाई या भूमि पूजन ईशान कोण यानी कि उत्तर पूर्व दिशा में करवाना चाहिए, इसे काफी अच्छा माना जाता है. यह सबसे पवित्र और शुभ दशा मानी जाती है, इसमें भगवान भोलेनाथ का वास माना जाता है. कहा जाता है कि इसी दिशा से घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव होता है. ऐसे में आप जब भी अपने घर की नींव रख तो आपको शुरुआत उत्तर- पूर्व दिशा से ही करनी चाहिए.
  • जब भी आप घर की नींव रखे तो आपको नींव की पहली ईट यानी कि शिलान्यास स्थिर लग्न, शुभ मुहूर्त और शुभ दिन को ध्यान में रखकर ही करवाना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से घर बनवाते समय किसी प्रकार की कोई भी बड़ा नहीं आती. साथ ही आपके घर में भी संपन्नता बनी रहती है. धन का प्रभाव भी तेजी से बढ़ता है.
  • कुछ लोग जब नया घर बनवाते हैं तो अपने घर में पुरानी लकड़ी, लोहा आदि लगवा लेते हैं जिसे वास्तु के हिसाब से बिल्कुल भी सही नहीं माना जाता. ऐसा करने से आपके जीवन में आर्थिक परेशानियां बढ़ जाती है. साथ ही, लोगों का स्वास्थ्य भी खराब रहता है. इससे वास्तु देवता नाराज हो जाते हैं. ऐसे में जब भी अपने घर बनाए तो आपको इसमें नए सामान का ही इस्तेमाल करना चाहिए.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.