सावन में करें ये 4 आसान उपाय, शादी में आ रही रुकावटें हो जाएंगी दूर; जानें धार्मिक मान्यता

ज्योतिष डेस्क | कई बार लाख कोशिशों के बाद भी शादी की बात बनते- बनते बिगड़ जाती है या विवाह में लगातार देरी होती रहती है. ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार, कुंडली के पांच तत्वों में अग्नि या वायु तत्व अधिक होने, मंगल दोष या अन्य ग्रह दोषों के कारण भी विवाह में रुकावट आ सकती है. ऐसे में सावन का महीना भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा के लिए बेहद शुभ माना जाता है. इस दौरान किए गए कुछ आसान उपाय शादी में आने वाली बाधाओं को दूर करने में सहायक हो सकते हैं.

Sawan

ज्योतिष के अनुसार, सावन के प्रत्येक सोमवार शिवलिंग पर जल के साथ कच्चा दूध अर्पित करना शुभ माना गया है. भगवान शिव को जल चढ़ाने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और विवाह में आ रही परेशानियां धीरे- धीरे कम हो सकती हैं. नियमित रूप से यह उपाय करने से जल्द शादी के योग बनने की मान्यता है.

सोमवार का व्रत फलदायी

सावन सोमवार का व्रत भी विशेष फलदायी माना जाता है. यदि विवाह में लगातार देरी हो रही हो या रिश्ते बनते- बनते टूट जाते हों तो सावन के पहले सोमवार से 16 सोमवार व्रत शुरू करना शुभ माना जाता है. मान्यता है कि इससे विवाह संबंधी बाधाएं दूर होती हैं और सुयोग्य जीवनसाथी मिलने की संभावना बढ़ती है. इसके अलावा, सावन सोमवार को माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री अर्पित करना भी शुभ माना जाता है.

विवाह के मजबूत योग

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इससे विवाह के योग मजबूत होते हैं और वैवाहिक जीवन में सुख-समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है. एक अन्य उपाय के रूप में भगवान शिव और माता पार्वती को एक ही गेंदे के फूलों की माला संयुक्त रूप से अर्पित करने की भी मान्यता है. कहा जाता है कि यह उपाय दांपत्य सुख और शीघ्र विवाह के लिए लाभकारी माना जाता है. हालांकि, ये सभी उपाय धार्मिक आस्था और ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। Haryana E Khabar किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है।

Avatar of Sanjukta Pandit
Sanjukta Pandit
View all posts

मेरा नाम संयुक्ता पंडित है. मै हरियाणा ई खबर में बतौर एडिटर के पोस्ट पर लगभग 4 सालों से काम रही हूँ. मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगो तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो.