ज्योतिष | गुरु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में सबसे महत्वपूर्ण ग्रहों में से एक माना जाता है. यह ग्रह ज्ञान- धन- भाग्य -शिक्षा- संतान और विवाह का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में जब भी गुरु ग्रह अपनी चाल में बदलाव करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. आमतौर पर गुरु ग्रह एक साल में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं, परंतु इस साल वह अतिचारी गति चल रहे है अर्थात वह दो बार राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे.

गुरु और शुक्र का संयोग
मौजूदा समय में गुरु मिथुन राशि में विराजमान है और मार्गी अवस्था में है. अपनी तेज गति के कारण वह साल में कई बार राशि परिवर्तन करते हुए दिखाई देंगे. वहीं दूसरी और शुक्र मेष राशि में स्थित है ऐसे में गुरु और शुक्र के बीच खास संयोग बना है, जिसे ज्योतिष में त्रिएकादश योग के नाम से जाना जाता है. यह संयोग 13 अप्रैल को बन चुका है. इसका प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई दे रहा है. इस दौरान 3 राशि के जातकों को अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देंगे.
शुरू हो चुका है इन तीन राशियों का अच्छा समय
वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, नौकरी में भी आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. सभी आपके काम की तारीफ करेंगे, ऑफिस में सीनियर्स और सहकर्मियों का आपको पूरा साथ मिलने वाला है. बिजनेस करने वाले लोगों को अच्छी कमाई करने का मौका मिलेगा, रुका हुआ पैसा मिल सकता है. आपके रिश्तों में भी मधुरता आएगी.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए भाग्य भरपूर साथ देगा, अचानक धन लाभ के योग बन रहे है. लंबे समय से जितने भी काम रूके हुए थे अब वह पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. करियर की बाधाए भी समाप्त हो जाएंगी. व्यापार में लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं, आपको सोच समझकर निवेश करना है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है. शादीशुदा जीवन में चली आ रही परेशानियां समाप्त हो जाएगी, रिश्ते काफी मजबूत होंगे. अविवाहित लोगों को भी शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, आने वाला समय आपके लिए काफी अनुकूल होगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.