ज्योतिष | हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र नवरात्रि की शुरुआत 19 मार्च गुरुवार से होने जा रही है, इस दिन घट स्थापना के साथ-साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. माता रानी के भक्त उनको प्रसन्न करने के लिए इन 9 दिनों में पूजा अर्चना के साथ- साथ उपवास भी रखते हैं. आज हम आपको चैत्र नवरात्रि के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.
19 मार्च से होगी हिंदू नव वर्ष की शुरुआत
चैत्र नवरात्रि को हिंदू नव वर्ष की शुरुआत का समय भी माना जाता है. कहा जाता है कि इन नौ दिनों में अपने घर में मां दुर्गा की पूजा अर्चना करने से आपके जीवन में सुख समृद्धि और शांति बनी रहती है. अबकी बार अष्टमी और नवी तिथि का भी विशेष संयोग एक दिन पड रहा है. 26 मार्च को ही अष्टमी नवी का संयुक्त पूजन हवन और कन्या पूजन का मुहूर्त है. रामनवमी का पावन पर्व 26 मार्च को धूमधाम से मनाया जाएगा.
नवरात्रि के पहले ही घरो और मंदिरों में घट स्थापना या कलश स्थापना करने का भी विशेष महत्व बताया गया है. हम आपको इसके बारे में भी जानकारी देंगे. अगर हम मां दुर्गा की विधि विधान तरीके से पूजा अर्चना करते हैं तो हमारे जीवन में मौजूद सभी प्रकार की परेशानियां समाप्त हो जाती है.
कलश स्थापना करने का शुभ मुहूर्त
कलश स्थापना के शुभ मुहूर्त की बात की जाए तो आप सुबह 6:23 मिनट से 7:32 मिनट तक कलश स्थापित कर सकते हैं. यह समय सबसे ज्यादा अच्छा रहेगा. अबकी बार नवरात्रि की शुरुआत गुरुवार से हो रही है ऐसे में माता का आगमन डोला अर्थात पालकी की सवारी पर हो होगा. इस वजह से अंतर्राष्ट्रीय एवं राष्ट्र के लिए तनाव, अशांति, अराजकता, कष्ट भयंकर रोग का लोगों को सामना करना पड़ सकता है.
अबकी बार नवरात्रि का समापन शुक्रवार के दिन होगा जिस वजह से माता रानी गज अर्थात हाथी पर सवार होकर जाएगी. ऐसे में अच्छी बारिश सुख- समृद्धि में वृद्धि की स्थिति उत्पन्न होने वाली है. माता का गमन कष्टो से दूर करने वाला साबित होगा.
इस प्रकार करें मां दुर्गा को प्रसन्न
अगर आप भी माता रानी को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो आप पूरी विधि विधान तरीके से 9 दिन के लिए माता रानी को अपने घर में स्थापित करें और उनकी पूजा अर्चना करें. माता रानी अपने भक्तों को इच्छापूर्ति का आशीर्वाद देती है अर्थात उनके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहती है. वैसे तो साल में 4 बार नवरात्रि आती है, परंतु चैत्र और शारदीय नवरात्रि को विशेष महत्व प्राप्त है. माता रानी के भक्तों को इन दिनों नवरात्रि का बेसब्री से इंतजार रहता है. नवरात्रि पर आपको बाजार में भी एक अलग ही रौनक दिखाई देती है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
