ज्योतिष | चैत्र नवरात्रि के साथ ही हिंदू नव वर्ष की भी शुरुआत हो जाएगी, अबकी बार चैत्र नवरात्रि 19 मार्च यानी कि गुरुवार से शुरू हो रही है. मां दुर्गा के भक्तों के लिए नवरात्रि किसी भी बड़े त्यौहार से कम नहीं है. अगर आप भी चाहते हैं कि आपके जीवन में सुख समृद्धि बनी रहे, तो आप इन नौ दिनों में मां दुर्गा के 9 स्वरूपों की पूजा पूरे विधि विधान से करें. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि नवरात्रि में किन राशि के जातकों की बल्ले बल्ले होगी और किन्हे थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है.
19 मार्च से शुरू चैत्र नवरात्रि
अबकी बार मां दुर्गा डोली पर सवार होकर आएगी. गुरु ग्रह को ज्ञान धर्म और समृद्धि का कार्य ग्रह भी माना जाता है. मंगल साहस- ऊर्जा और निर्णय लेने की क्षमता वाले ग्रह माने जाते हैं. ऐसे में इन दोनों ग्रहों की युक्ति की वजह से कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है. 19 मार्च से हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 शुरू हो रहा है.
इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए हिंदू नव वर्ष काफी खास रहेगा करियर में आपको बेहतरीन मौके मिलेंगे नौकरी में भी कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है मेहनत का फल आप आपको मिलने वाला है कुल मिलाकर समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.
तुला राशि: इस राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है व्यापार में भी मुनाफा बढ़ाने वाला है इनकम के नए स्रोत बनेंगे आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी कामकाज के सिलसिले में आप किसी यात्रा पर भी जा सकती है जिसका आपको भविष्य में लाभ मिलने वाला है.
धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए नव वर्ष काफी अच्छा साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, चाहे व्यापार हो या नौकरी दोनों में आपको सफलता मिलने वाली है. अब आप स्वयं को आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले हैं. लंबे समय से जितनी भी परेशानियां चली आ रही थी अब वह समाप्त हो जाएगी.
संभल कर रहें इन 3 राशियों के जातक
वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए हिंदू नव वर्ष काफी मिलाजुला साबित होगा, उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकते हैं. करियर में भी आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है, मेहनत ज्यादा करनी पड़ेगी.
कुंभ राशि: इस राशि के जातको की स्वास्थ्य और खर्च को लेकर परेशानी बढ़ सकती है, आपको अनावश्यक खर्च करने से बचना है. नहीं तो आपकी आर्थिक स्थिति आपको काफी परेशान कर सकती है. हो सके उतना सोच समझ कर ही फैसला ले.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी मुश्किलों भरा साबित होगा, शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव भी अब आप पर दिखाई देगा. आर्थिक मामलों में आप दबाव महसूस कर सकते हैं आपको सावधानी से कार्य करना है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
