मायावी ग्रह राहु ने किया चाल में बदलाव, 15 अप्रैल तक इन राशियों को करेंगे मालामाल

ज्योतिष | राहु ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में छाया ग्रह के नाम से जाना जाता है. छाया ग्रह होने के बावजूद भी इसे नवग्रह में सबसे अधिक पावरफुल ग्रह का दर्जा प्राप्त है. राहु को कलयुग का राजा इसलिए भी कहा जाता है कि यह जैसा चाहते हैं वैसा ही होता है. इन्हें असीम ऊर्जा का कारक ग्रह भी माना जाता है अर्थात किसी प्रकार की कोई भी लिमिट नहीं होती. आज हम आपको राहु की चाल में बदलाव के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish

राहु ने किया चाल में बदलाव

अगर किसी राशि के जातक पर राहु मेहरबान होते हैं तो उसे रंक से राजा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता. राहु अचानक से एक्टिवेट होकर व्यक्ति को बुलंदियों पर पहुंचा देते हैं. मौजूदा समय में यह कुंभ राशि में विराजमान है, यहां पर युवावस्था में प्रवेश कर चुके हैं अप्रैल तक राहु इसी राशि में विराजमान रहने वाले हैं. ऐसे में सभी 12 राशि के जातकों पर इसका प्रभाव दिखाई देने वाला है. जहां कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमक जाएगी तो कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ जाएगी.

राहु को कलयुग में अचानक से मिलने वाली सफलता, इंटरनेट, राजनीति और विदेशी संपर्कों का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में राहु के कुंभ राशि में विराजमान रहने की वजह से मिथुन, कन्या और कुंभ राशि के जातकों को डिजिटल बिजनेस और विदेशी ट्रेंड में अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु

जब भी किसी ग्रह का अंश बोल 12 डिग्री से 18 डिग्री के बीच होता है तो इस ग्रह की युवावस्था कहा जाता है. 30 दिसंबर 2025 को राहु का अंश बोल 18 डिग्री था. इस दौरान राहु वक्री चाल में चले थे. ऐसे में 15 अप्रैल तक कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. इन 3 राशियों की बात की जाए तो इसमें मिथुन, कन्या, कुंभ राशि के जातक शामिल है. इन्हें भाग्य का भरपूर सहयोग मिलने वाला है. अब अध्यात्म की और भी उनका झुकाव बढ़ेगा, पिता का पूरा- पूरा साथ मिलेगा. जल्द ही, वह यात्राओं पर जा सकते हैं. राहु के मेहरबान होने से उन्हें हर कार्य में सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.