ज्योतिष | साल 2026 का दूसरा महीना फरवरी ज्योतिष शास्त्र के लिहाज से काफी खास होने वाला है. जल्द ही फरवरी महीने की शुरुआत भी हो जाएगी. फरवरी महीने में सूर्य, बुध, शुक्र, मंगल और राहु एक साथ मिलकर कुंभ राशि में पंचग्रही योग का निर्माण करने वाले हैं. ज्योतिष की दृष्टि से इस योग को काफी खास माना जाता है.

फरवरी से शुरु होगा अच्छा समय
3 फरवरी को बुध कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे, 6 फरवरी को शुक्र कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे. 13 फरवरी को सूर्य 23 फरवरी को मंगल और राहु पहले से ही इस राशि में विराजमान है. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. पंचग्रही योग का प्रभाव न केवल देश- दुनिया बल्कि मानव जीवन पर भी सीधा-सीधा पडने वाला है.
इस दौरान कुछ राशि के जातकों की किस्मत सीधा चमकने वाली है. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं.
शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय
मेष राशि: पंचग्रही योग का बना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होने वाला है. अब आपके करियर को भी रफ्तार मिलेगी, रुके हुए काम बनने वाले हैं. वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा जिससे आपका आत्मविश्वास पहले से कई ज्यादा बढ़ेगा. अब आपको मेहनत का पूरा फल मिलने वाला है, आर्थिक स्थिति भी सही होती हुई दिखाई दे रही है.
सिंह राशि: इस राशि के जातकों के लिए पंचग्रही योग काफी लाभकारी साबित होता हुआ दिखाई दे रहा है, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होगी. इनकम के नए- नए रास्ते खुलेंगे, परिवार के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं जो लोग लंबे समय से किसी कार्य में लगे हुए थे, अब उनको सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है.
कुंभ राशि: इसी राशि में 5 ग्रहों की युति होने जा रही है, ऐसे में सबसे ज्यादा फायदा इन्हें ही मिलने वाला है. भाग्य का अब आपको भरपूर सहयोग मिलने वाला है. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, जल्द ही बिजनेस से जुड़ी हुई कोई बड़ी डील आपको मिल सकती है. समाज और परिवार में आपकी छवि पहले से कई ज्यादा मजबूत होने वाली है, आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.