अप्रैल महीने में शनि देव बदलेंगे अपनी चाल, इन 3 राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय

ज्योतिष | शनि ग्रह को आयु- दुख- पीड़ा- रोग- विज्ञान- तकनीकी- लोहा आदि का कारक ग्रह माना जाता है. शनि देव को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. अप्रैल महीने में शनि देव अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे है. शनि देव मीन राशि में उदित होंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को इस स्थिति से सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी उपलब्ध करवाने वाले हैं.

Shani Dev 1

शनि देव बदलेंगे चाल

धनु राशि: शनि देव इस राशि के चौथे स्थान में उदय होने जा रहे है ऐसे में इन्हें भौतिक- सुखों की प्राप्ति होगी. साथ ही जल्द ही आपको लग्जरी आइटम भी परचेस कर सकते हैं. वाहन या प्रॉपर्टी खरीदने के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. अगर आपका काम कारोबार जमीन-रियल एस्टेट- प्रॉपर्टी से जुड़ा हुआ है तो आपको अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. काम कारोबार में भी तरक्की के योग बन रहे हैं.

मकर राशि: यह शनि देव की पसंदीदा राशि है, शनि देव के उदय होने का सबसे ज्यादा फायदा इसी राशि के जातकों को मिलने वाला है. तीसरे स्थान पर उदय होने जा रहे है ऐसे में इनके साहस और पराक्रम में वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है. जल्द ही आप कोई प्रॉपर्टी भी परचेस कर सकते हैं. इस समय आपको आकस्मिक धन लाभ होगा, अगर आप काम- कारोबार के संबंध में विदेश यात्रा की प्लानिंग कर रहे है तो उसके भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

मिथुन राशि: शनि देव का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा साबित होगा, शनि देव आपकी राशि के कर्म भाव पर उदित होने जा रहे हैं. इस समय बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है, जल्द ही आपको कार्य स्थल पर बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी साथ ही आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. आपको काम- कारोबार में अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है.

शनि देव से जुड़े कुछ खास तथ्य

शनि देव का नाम आते ही सभी राशि के जातकों को डर सताने लगता है क्योंकि यह ग्रह सबसे लंबे समय तक एक राशि में विराजमान रहते हैं. ऐसे में इन्हें दोबारा से इस राशि में प्रवेश होने में 30 सालों का समय लग जाता है. ऐसा भी नहीं है कि शनि देव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हैं जिन राशि के जातको पर शनि मेहरबान होते है उन्हें रंक से राजा बनने में ज्यादा समय नहीं लगता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.