ज्योतिष | साल 2026 ग्रह- नक्षत्रों के हिसाब से काफी खास साल होने वाला है, यह साल विवाह व सभी शुभ मांगलिक कार्यों के लिए भी काफी अच्छा रहेगा. पिछले 1 महीने से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त पर ब्रेक लगा हुआ था जो एक बार फिर से शुरू होने वाले हैं. कल मकर संक्रांति के बाद देवगुरु बृहस्पति और शुक्र की अनुकूल स्थिति होगी जिससे एक बार फिर से शादी विवाह के शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएंगे.

14 जनवरी के दिन भगवान सूर्य देव मकर राशि में प्रवेश करते हैं. इसी के साथ ही खरमास का महीना भी समाप्त हो जाता है. खरमास के महीने में किसी प्रकार का कोई भी मांगलिक कार्य नहीं किया जाता.
विवाह के शुभ मुहूर्त
गुरु और शुक्र का उदय होना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास माना जा रहा है. शुक्र 1 फरवरी से उदय होने जा रहे हैं जबकि गुरु पहले से ही काफी शुभ स्थिति में दिखाई दे रहे है. जब तक गुरु और शुक्र दोनों अनुकूल स्थिति में नहीं होते, तब तक विवाह और शादी का कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं बनता. इसी वजह से जनवरी महीने में खरमास का महीना शुरू होने के बावजूद भी किसी प्रकार का कोई भी शुभ मुहूर्त विवाह के लिए नहीं है. 14 जनवरी खरमास के महीने की समाप्ति के बाद शुभ कार्य तो किया जा सकते हैं, परंतु इस दौरान विवाह को लेकर कोई भी शुभ मुहूर्त नहीं है.
देखें तारिख
फरवरी महीने में ही शादी- विवाह के शुभ मुहूर्त बन रहे हैं, इसकी शुरुआत 5, 6, 8, 12 और 19 तारीख से हो रही है. मार्च महीने में 4, 5, 9 और 10 तारीख को शादी विवाह के लिए शुभ मुहूर्त रहने वाले हैं. अप्रैल की बात की जाए तो 27 और 30 अप्रैल को लग्न करना काफी शुभ माना जाएगा. मई महीने में 1, 3, 7, 8, 9, 13 और 14 तारीख को विवाह के शुभ मुहूर्त बने रहेंगे. 17 मई से मलमास का महीना शुरू हो जाएगा. इसके बाद, फिर से मांगलिक कार्यों पर रोक लग जाएगी.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.