ज्योतिष | बुध ग्रह को ग्रहों का राजकुमार कहा जाता है. वह वाणी- संचार- ज्ञान -शिक्षा आदि के कारक ग्रह माने जाते हैं. यह हर 20 से 25 दिन में राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. देव गुरु बृहस्पति को ज्ञान- धन- विद्या- संतान- उच्च शिक्षा- भाग्य- धर्म- अध्यात्म आदि का कार्य ग्रहण माना जाता है.

गुरु और बुध की विशेष युति
ऐसे में जब भी कोई भी बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातको पर दिखाई देता है. 3 अप्रैल को 4:55 मिनट पर गुरु और बुध एक दूसरे से ठीक 120 डिग्री के एंगल पर स्थित होंगे जिससे नवपंचम राजयोग का निर्माण होगा. ज्योतिष में इस राजयोग को काफी खास माना जाता है. दोनों ग्रह एक दूसरे से पांचवें और 9वें भाव में संबंध बनाएंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले है. ग्रहों के राशि परिवर्तन के लिहाज से अप्रैल का महीना काफी खास होने वाला है.
3 अप्रैल से शुरू होगा अच्छा समय
कर्क राशि: गुरु और बुध के सहयोग से बना नव पंचम राजयोग इस राशि के जातकों के लिए काफी खास होगा. अब आपको विदेश यात्रा के बेहतरीन मौके मिलेंगे, साथ ही आपका मन अध्यात्म की ओर झुकेगा. जल्द ही, आप धार्मिक स्थलों पर यात्राओं के लिए जा सकते हैं. नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं. विद्यार्थियों के लिए समय काफी अच्छा रहेगा, अगर आप कॉम्पिटेटिव एक्जाम की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें भी अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है.
तुला राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आने वाले समय काफी खास रहेगा. आपको भाग्य का भरपूर सहयोग मिलेगा, आप लंबी दूरी की यात्राओं पर जा सकते हैं. अब आपका सोया हुआ भाग्य जगाने वाला है. नई नौकरी के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं, वैवाहिक जीवन काफी अच्छा बना रहेगा. अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं, विद्यार्थियों की शिक्षा में जितने भी परेशानियां आ रही थी अब वह एक- एक करके समाप्त हो जाएगी. आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.
मीन राशि: इस राशि के जातकों के लिए अप्रैल का महीना काफी खास रहने वाला है, आपको माता- पिता का भरपूर सहयोग मिलेगा. वाहन, घर संपत्ति खरीदने का सपना भी अब पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है. घर- परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा, माता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. कार्य क्षेत्र में आपको सम्मान मिलेगा, व्यापार की बात की जाए तो इसमें भी अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा. कुल मिलाकर आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.