बृहस्पति बनाएंगे हंस महापुरुष राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन समय

ज्योतिष | आपने हंस महापुरुष राजयोग के बारे में तो सुना ही होगा. जून 2026 में देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क में प्रवेश कर रहे हैं. गुरु के इस राशि परिवर्तन से इस योग का निर्माण होगा. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को सुख- समृद्धि, सम्मान और आध्यात्मिक उन्नति प्राप्त होगी. आज हम आपको उन्हीं के बारे में जानकारी देने वाले हैं. दरअसल, साल 2026 ग्रह नक्षत्र के हिसाब से काफी खास होने वाला है. इस दौरान आपको कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करते हुए दिखाई देंगे, इसका प्रभाव 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा.

Rashifal 2

बृहस्पति इन राशियों पर होंगे मेहरबान

तुला राशि: हंस राजयोग के बनने से इस राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में सफलता मिलने वाली है. यह योग कर्म क्षेत्र पर बनने जा रहा है. जल्द ही, आपको कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है. समाज में आपकी छवि काफी मजबूत होगी, लंबे समय से जो आप मेहनत कर रहे थे अब आपको उसका फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आप अपने आपको आत्मविश्वास से भरा हुआ महसूस करने वाले है.

वृश्चिक राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी गुरु का राशि परिवर्तन करना काफी अच्छा साबित होगा, अब आपका करियर अचानक गति पकड़ता हुआ दिखाई देगा. विदेश यात्रा के भी योग बन रहे हैं, आपको पिता या गुरु का सहयोग मिलेगा. जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण आपके लिए बेहतर परिणाम लेकर आएगा. आर्थिक स्थिति भी काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए गुरु का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. साथ ही, इनकम के सोर्स बढ़ाने वाले हैं. पुराने निवेश से आपको लाभ मिलेगा, आप कई प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आएंगे जिससे आपको आगे चलकर भविष्य में लाभ मिलेगा. आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती हुई दिखाई दे रही है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.