Karwa Chauth Chand Timing: जानिए आज किस शहर में कब निकलेगा चांद, देखें लिस्ट

चंडीगढ़ | हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास की चतुर्थी तिथि को महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र, व्यवहारिक जीवन और सुख समृद्धि के लिए करवा चौथ (Karwa Chauth Chand Timing) का व्रत रखती हैं. आज रविवार 24 अक्टूबर 2021 को करवा चौथ का व्रत है. माना जाता है कि चंद्र दर्शन और चांद को अर्ध्य देने से पति की लंबी आयु और सुख समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है.

Karwa Chauth

ज्योतिषी शास्त्र के अनुसार इस बार का करवा चौथ कई मायनों में खास है. आज चंद्रमा अपने सर्वप्रिया नक्षत्र रोहिणी उदय होंगे, यह संयोग 5 साल बाद बंद रहा है. करवा चौथ पूजन का शुभ मुहूर्त 24 अक्टूबर 2021 की शाम 6:55 से लेकर रात के लगभग 9:00 बजे तक है. आज के दिन महिलाएं शाम के समय में सोलह श्रृंगार करके चंद्र पूजन की तैयारियां करती हैं.

करवा चौथ के दिन महिलाओं को बेसब्री से चांद निकलने का इंतजार रहता है. 24 अक्टूबर यानी आज के दिन चंद्रमा का उदय समय रात के 8 बजकर 21 मिनट पर है. हालांकि अलग-अलग शहरों के अनुसार यह समय कम और ज्यादा हो सकता है. आइए आपको बताते हैं कि आपके शहर में कितने बजे चांद निकलेगा.

करवा चौथ पर अलग-अलग शहरों में चांद निकलने का समय

  • गाजियाबाद- 08 बजकर 06 मिनट पर।
  • हरियाणा- 08 बजकर 10 मिनट।
  • लुधियाना- 08 बजकर 07 मिनट पर
  • चंडीगढ़- 08 बजकर 03 मिनट पर
  • कानपुर- 08 बजे
  • प्रयागराज- 07 बजकर 56 मिनट पर
  • इंदौर- 8 बजकर 56 मिनट
  • मुरादाबाद- 07 बजकर 58 मिनट पर
  • पटना- 07 बजकर 46 मिनट पर
  • यमुना नगर (हरियाणा)- 08 बजकर 08 मिनट पर
  • मुंबई- रात 08 बजकर 47 मिनट
  • दिल्ली- रात 08 बजकर 08 मिनट
  • नोएडा- रात 08 बजकर 07 मिनट
  • आगरा- रात 08 बजकर 07 मिनट
  • लखनऊ- शाम 07 बजकर 56 मिनट
  • अलीगढ़- रात 08 बजकर 06 मिनट
  • मेरठ- रात 08 बजकर 05 मिनट
  • जयपुर- रात 08 बजकर 17 मिनट
  • गोरखपुर- शाम 07 बजकर 47 मिनट
  • मथुरा- रात 08 बजकर 08 मिनट
  • देहरादून- शाम 08 बजे
  • सहारनपुर- रात 08 बजकर 03 मिनट
  • बेंगलुरू- रात 08 बजकर 39 मिनट

हमें Google News पर फॉलो करे- क्लिक करे! हरियाणा की ताज़ा खबरों के लिए अभी हमारे हरियाणा ताज़ा खबर व्हात्सप्प ग्रुप में जुड़े!