होलिका दहन की पूजा में अवश्य रखें इन बातों का ध्यान, रातोंरात बदल जाएगी किस्मत

ज्योतिष | आज पूरे देश में होलिका दहन का पावन पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि होली के पावन पर्व को बुराई पर अच्छाई की जीत के रूप में मनाया जाता है. आज हम आपको होली पर पूजा करते समय आपको किन बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए, इस बारे में जानकारी देने वाले हैं.

holika dahan

होलिका दहन आज

2 मार्च यानी कि आज शाम को होलिका दहन होगा, तो आपको केवल अग्नि पूजा का हिस्सा ही नहीं बल्कि अपने जीवन से दरिद्रता को भी दूर भगा देना है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होलिका दहन के बाद बची हुई राख कोई साधारण रख नहीं मानी जाती, कहा जाता है कि इसमें नकारात्मकता को खत्म करने की अद्भुत शक्ति होती है. अगर आप सही तरीके से इस राख का इस्तेमाल करते हैं तो आपके जीवन में कभी भी सुख- समृद्धि की कमी नहीं होगी और धन के भी रास्ते खुले रहेंगे. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

अगले दिन अवश्य करें यह काम

  1. होलिका दहन की रात को बेहद ही पवित्र माना गया है. पौराणिक कथाओं के अनुसार, जिस प्रकार अग्नि ने हिरणकश्यप को जला कर भस्म किया था उसी तरह यह राख हमारे जीवन में आई सभी प्रकार की परेशानियों को दूर करने का काम करती है. जब हम श्रद्धा भाव के साथ राख अपने घर पर लाते हैं तो हमारे घर में मौजूद कई प्रकार के दोष अपने आप समाप्त हो जाते हैं.
  2. होलिका दहन के अगले दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करने के बाद आपको होली की थोड़ी सी राख अपने घर में लानी चाहिए. इस राख को एक लाल रंग के कपड़े में बांधे और इसके साथ चांदी का एक सिक्का या सुपारी रख दे, ऐसा करने से आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती अर्थात धन आगमन के रास्ते खुलते चले जाते हैं.
  3. यदि आपके घर में अक्सर छोटे- मोटे झगड़े या कलह बनी रहती है तो आपको होलिका की राख को पानी में मिलकर उसका अपने घर में छिड़काव करना चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर की नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है और रिश्तो में आपसी प्रेम बढ़ता है.
  4. यदि किसी सदस्य को बार-बार नजर लगने की आशंका रहती है, तो उसे होलिका दहन की राख का तिलक माथे पर लगाना चाहिए ऐसा करने से उसका जीवन काफी आरामदायक हो जाता है.
  5. अगर आप अपनी तिजोरी में होलिका दहन की राख को रखते हैं तो ऐसा करने से मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न होती है और आपके जीवन में सभी प्रकार की आर्थिक परेशानियां समाप्त हो जाती है, अर्थात पैसों की कोई भी किल्ल्त नहीं रहती.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.