11 मई को बनेगा लाभ दृष्टि योग और मंगल का राशि परिवर्तन, इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | आने वाला महीना यानी कि मई ज्योतिष के लिहाज से काफी खास होने वाला है. 11 मई को आपको कई बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं. इस दिन प्रमुख दो बड़ी घटनाएं घटेगी जिसमें पहला सूर्य और गुरु का लाभ दृष्टि योग दूसरा मंगल का अपनी ही राशि में परिवर्तन होगा. इसी के साथ मीन राशि में मंगल और शनि की युति भी हटेगी. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 2

11 मई को करेंगे कई बड़े ग्रह राशि परिवर्तन

जब सूर्य और गुरु के बीच 90 डिग्री का कोण बन रहा होता है. सूर्य को आत्मविश्वास- बल का कारक ग्रह माना जाता है. वहीं, गुरु ग्रह को विद्या- ज्ञान आदि का कारक ग्रह माना जाता है. लाभ दृष्टि योग के बारे में बातचीत की जाए तो जब भी गुरु- शुक्र- बुध -चंद्रमा जैसे शुभ ग्रह एक दूसरे के बीच 60 या फिर 90 डिग्री का कोण बनाते हैं तब इस योग का निर्माण होता है. इन ग्रहों में आपस में जब अनुकूल दृष्टि होती है, तो कई राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता है. आज हम आपको ऐसी भाग्यशाली राशियों के बारे में भी जानकारी देने वाले हैं.

शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. सैलरी में भी इंक्रीमेंट के योग बन रहे हैं, जल्द ही आपको नई नौकरी मिल सकती है. बिजनेस करने वाले लोगों के लिए भी अब समय काफी अच्छा रहने वाला है.

यह भी पढ़े -  19 या 20 कब है अक्षय तृतीया? अपने कंफ्यूजन को फटाफट करें दूर; देखें सही डेट और पूजा का तरीका

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी खास रहेगा, आर्थिक स्थिति काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. सभी फैसले आपके पक्ष में होंगे. आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है.

तुला राशि: इस राशि के जातकों को जल्द ही बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, आपको भविष्य में इसे जबरदस्त फायदा होगा. विवाह के लिए भी समय काफी अच्छा है, जल्द ही अविवाहित लोगों को शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं.

मकर राशि: इस राशि के जातकों की जितनी भी फाइनेंशियल प्रोबलम चल रही थी, अब वह दूर हो जाएगी अर्थात आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है. अब आपकी इनकम स्थिर होगी और खर्चों पर भी आप आसानी से कंट्रोल कर पाएंगे.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.