ज्योतिष | जब सूर्य देव देव गुरु बृहस्पति की राशि धनु या मीन में प्रवेश करते है, तब खरमास के महीने की शुरुआत हो जाती है. इस दौरान सूर्य की ऊर्जा काफी कमजोर हो जाती है, इसी वजह से विवाह- गृह प्रवेश -नया व्यापार शुरू करने और मांगलिक कार्यों के शुभ मुहूर्त बंद हो जाते हैं. आज की इस खबर में हम आपको सूर्य के मीन राशि में गोचर और कब से खरमास का महीना शुरू हो रहा है इस बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.
जल्द सूर्य करेंगे मीन राशि में गोचर
साल 2026 में पहला खरमास 15 मार्च से शुरू होने जा रहा है, जो 14 अप्रैल तक जारी रहने वाला है. आने वाले 30 दिनों तक किसी प्रकार के कोई भी शुभ कार्य नहीं किए जाएंगे, परंतु खरमास के दौरान आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना है. अगर आप इसे एक दिन पहले कुछ वस्तुएं अपने घर में लाते हैं, तो ऐसा करने से धन समृद्धि के योग मजबूत होते हैं और आपके घर में भी सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है.
14 मार्च यानी कि आज रात 12:41 पर सूर्य कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश कर जाएंगे और 14 अप्रैल तक वह इसी अवस्था में रहने वाले हैं. ऐसे में 15 मार्च यानी कल से खरमास के महीने की शुरुआत हो जाएगी, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता. ग्रहों की इस विशेष स्थिति का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. खरमास का महीना शुरू होने से पहले ही आपको अपने घर में कुछ चीजों को खरीद कर लाना चाहिए इसे काफी अच्छा माना जाता है.
आज अवश्य करें यह चार कार्य
खरमास के महीने से पहले ही आपको अपने घर में चांदी का सिक्का घर पर लाना चाहिए, चांदी मां लक्ष्मी को बेहद प्रिय धातु मानी जाती है, हो सके तो 5 या 11 चांदी के सिक्के आप लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी या पूजा स्थान पर रख दे. ऐसा करने से आपके घर में सुख समृद्धि बनी रहेगी.
खरमास के पहले ही आपको अपने घर में मनी प्लांट का पौधा अवश्य लगाना चाहिए, इस पौधे को सकारात्मक ऊर्जा का कारक माना जाता है. कहा जाता है कि इसे अपने घर में लाने से आपके घर में धन के नए-नए मार्ग खुलते हैं और मां लक्ष्मी का वास भी आपके घर में बना रहता है.
वास्तु और ज्योतिष के हिसाब से मोर पंख में नकारात्मक ऊर्जा का नाश और शुभता लाने का गुण माना जाता है, ऐसे में आपको तीन या पांच मोर पंख अपने घर के मुख्य द्वार पर लगा लेने चाहिए. इससे आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है.
वास्तु शास्त्र के अनुसार हो सके तो आज आपको अपने घर में पीतल या तांबे का कछुआ लाना चाहिए, इस धन स्थिरता और दीर्घायु का सबसे ज्यादा प्रतीक माना जाता है. इसे लाकर अपने घर के उत्तर पूर्व या दक्षिण पूर्व दिशा में जलाशय या पानी के बर्तन में रखें ऐसा करने से आपके घर में मां लक्ष्मी का वास बना रहेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
