शनि देव देते हैं प्रसन्न होने से पहले यह 5 संकेत, यहां देखें डिटेल

ज्योतिष | शनि देव को न्यायफल दाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. ऐसा भी नहीं है कि शनिदेव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हो, जिन राशि के जातकों पर शनि देव मेहरबान होते हैं उन्हें थोड़े ही समय में तरक्की हासिल हो जाती है. आज हम आपको शनि की वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Shani Dev 1

अगर आप मेहनत से पूरा कार्य करते हैं, तो आपके जीवन में स्थिरता व संतुलन आता है. ऐसे में यदि आपके जीवन में भी आप कुछ अच्छे परिवर्तन महसूस कर रहे हैं, तो यह कृपा भगवान शनि देव की हो सकती है. आज हम आपको ऐसे ही कुछ कार्यों के बारे में जानकारी देने वाले हैं, जो शनि देव के मेहरबान होने का सबूत होते हैं.

शनि देव देते हैं यह अच्छे संकेत

  • अगर आप पिछले काफी समय से मेहनत कर रहे थे और आपको परिणाम नहीं मिल रहा था और अब परिणाम मिलने लगा है तो इसका मतलब है कि भगवान शनि देव आप पर मेहरबान हो गए है. आपके रुके हुए सभी काम बनने लगेंगे, करियर में भी प्रगति दिखाई देगी.
  • जब बिना किसी बड़े कारण की वजह से लगातार आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होने लग जाए, तो समझ जाइए कि भगवान शनि देव की कृपा आप पर बरस रही है. इस दौरान इनकम के नए स्रोत खुलेंगे, बचत बढ़ेगी और शनि देव की कृपा भी आप पर होगी.
  • अगर आप खुद सच और ईमानदारी के रास्ते पर चलते हैं और गलत चीजों से दूरी बनाए रखते हैं, तो ऐसा करने से भी भगवान शनि देव की कृपा आप पर बनी रहती है. शनि देव को न्याय फल दाता और कर्म फल दाता के नाम से जाना जाता है.
  • जिन राशि के जातकों पर शनि देव मेहरबान होते हैं, उनका स्वभाव काफी शांत और परिपक्व होने लग जाता है. साथ ही वह किसी भी सिचुएशन को काफी समझदारी से संभालने लगते हैं, इसे भी भगवान शनिदेव के प्रसन्न होने का संकेत माना जाता है.
  • वैसे तो शनि के राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी राशि के जातकों पर दिखाई देता है, परंतु मिथुन कुंभ आदि शनि की पसंदीदा राशि है. इन राशियों पर शनि की कृपा अन्य राशियों की तुलना में थोड़ी जल्दी होती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.