ज्योतिष | मंगल ग्रह को ग्रहों का सेनापति कहा जाता है. 16 जनवरी को रात 3:51 मिनट पर वह मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं. मंगल और शनि स्वाभाविक रूप से एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं, ऐसे में मंगल का शनि की राशि में प्रवेश करना कुछ राशि के जातकों की परेशानियां बढ़ा सकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं जिन्हें आने वाले कुछ दिन थोड़ा संभल कर रहना होगा.
मंगल बढ़ाएंगे 16 जनवरी से परेशानी
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी कष्टकारी रहने वाला है, मंगल का गोचर आपके दसवें भाव में होगा ऐसे में आपको करियर में कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें, व्यापार में प्रॉफिट का बोझ झेलना पड़ सकता है. कामकाज के सिलसिले में आपको ज्यादा भाग दौड़ करनी पड़ सकती है.
वृषभ राशि: मंगल का गोचर इस राशि के जातकों के लिए काफी कठिनाई भरा रहने वाला है, इस राशि के 9वें भाव में मंगल गोचर करने जा रहे है ऐसे में आपके खर्च बढ़ सकते हैं. रिश्तो में भी काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है, जिससे आपको काफी तनाव का सामना करना पड़ेगा. शारीरिक और मानसिक कई प्रकार की परेशानिया बढ़ सकती है.
कन्या राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बिल्कुल भी अच्छा साबित नहीं होगा, आपको भारी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. धन हानि के भी योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं जिससे आपकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी सही नहीं रहेगी. करियर और कारोबार से जुड़े कार्यों में तालमेल बिठाने में आपको काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा. ऐसे में आने वाले कुछ दिन आपको काफी सोच समझकर फैसले लेने हैं.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
