देशभर में 15 फरवरी को मनाई जाएगी महाशिवरात्रि, इन उपायों से करें भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न

ज्योतिष | अगर आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त है तो आज की यह खबर आपके लिए काफी खास होने वाली है. जैसा की आपको पता है कि भगवान भोलेनाथ के भक्तों के लिए महाशिवरात्रि का पावन पर्व किसी बड़े त्यौहार से कम नहीं होता. हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. कहा जाता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था. इसके अलावा कुछ पौराणिक कथाओं में जानकारी दी गई है कि इसी दिन भगवान भोलेनाथ लिंग के रूप में भी प्रकट हुए थे. आज हम आपको बताएंगे कि अबकी बार महाशिवरात्रि कब है और आप किस प्रकार भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न कर सकते हैं.

Mahashivratri Shiv Mahadev

महाशिवरात्रि का पावन पर्व

सनातन धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व काफी पवित्र माना जाता है, जो हर साल फाल्गुन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन शिवलिंग की पूजा अर्चना करने का विशेष महत्व भी बताया गया है. कहा जाता है कि महाशिवरात्रि पर रुद्राभिषेक करने से आप पर भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा होती है. अगर आप भी भगवान भोलेनाथ के भक्त हैं और उन्हें प्रसन्न करके अपनी मन वांछित इच्छा पूरी करवाना चाहते हैं, तो महाशिवरात्रि का दिन आपके लिए काफी खास रहने वाला है.

रुद्राभिषेक करने का शुभ मुहूर्त शाम 5:04 मिनट से अगले दिन की सुबह 6:59 मिनट तक रहने वाला है. अबकी बार महाशिवरात्रि का पावन पर्व 15 फरवरी को धूमधाम से मनाया जाएगा. इस दिन शिवरात्रि पर आपको शुद्ध जल, घी, शहद, गुलाब जल, गन्ने का रस, दूध, विप्लव पत्र,नारियल, कपूर, पान आदि अर्पित करना चाहिए काफी अच्छा माना जाता है.

इस प्रकार करें प्रसन्न

सबसे पहले आपको अपने हाथ में जल, अक्षत और फूल लेकर संकल्प लेना है कि आप किस मनोकामना के लिए भगवान का रुद्राभिषेक कर रहे हैं.अब आपको रुद्राभिषेक की शुरुआत करते हुए सबसे पहले भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना शुरू करनी है, फिर उसके बाद शिवजी, कार्तिकेय जी और नंदी जी की पूजा अर्चना करनी है. अब आपको लोटे से धार बनाते हुए भगवान भोलेनाथ को जल अर्पित करना है.

रुद्राभिषेक दूध- दही -घी -गन्ने के रस, जल, सरसों आदि से किया जाता है. इसी के साथ आपको ओम नमः शिवाय या महामृत्युंजय मंत्र का निरंतर जप भी करना है. अभिषेक के बाद शिवलिंग को साफ करके उसका श्रृंगार करें. इस पर चंदन का तिलक लगाए. फिर भगवान भोलेनाथ को इत्र और जनेऊ अर्पित करें. भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करके आप अपने जीवन में सभी मनोकामनाओं को पूरा कर सकते हैं. इसके लिए महाशिवरात्रि का दिन काफी महत्वपूर्ण माना जाता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.