Mangalwar ke Upay: मंगलवार के दिन करें यह खास उपाय, मिलेगी नौकरी और कर्ज से मुक्ति

ज्योतिष, Mangalwar ke Upay | हिंदू धर्म में मंगलवार के दिन को बेहद शुभ माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की पूजा अर्चना की जाती है. मान्यता है कि मंगलवार को हनुमान जी की पूजा करने से भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है. साथ ही जीवन में आने वाले सभी कष्टों से भी छुटकारा मिल जाता है. यदि आप भी अपने घर परिवार में सुख- समृद्धि बनाए रखना चाहते हैं, तो आप मंगलवार को कुछ खास उपाय कर सकते हैं. यदि आप इन उपायों को करते हैं, तो आपकी बंद किस्मत का ताला खुल जाता है.

Hanuman Image

इन उपायों से करें बजरंगबली को खुश

  • मंगलवार को हनुमान जी की पूजा अर्चना करें, शाम को मंदिर जाए और हनुमान चालीसा का पाठ अवश्य करें.
  • हनुमान जी के सामने सरसों के तेल का दीपक जलाएं. दीपक में काली उड़द के कुछ दाने जरूर डालें, ऐसा करने से आपके बिगड़े हुए सभी काम बन जाएंगे
  • मंगलवार के दिन लाल कपड़ा पहने, यदि ऐसा ना कर पाए तो अपने पर्स में लाल कपड़ा अवश्य रखें.
  • हनुमान जी को लाल फल चढ़ाए.
  • मंगलवार के दिन आपको कांटा, छुरी, कैंची जैसी धारदार चीजें नहीं खरीदनी चाहिए.
  • हनुमान जी को खुश करने के लिए आप 108 बार ओम श्री हनुमते नमः मंत्र का जप करे.
  • मंगलवार को एक नारियल ले इससे अपने सिर के ऊपर से 7 बार घूम आए और हनुमान जी के मंदिर में रख दें, मान्यता है कि इस उपाय से धन में वृद्धि होती है.
  • यदि आपके घर में हनुमान यंत्र नहीं है, तो मंगलवार को इसकी स्थापना करें, इसकी स्थापना करने से आपकी सभी परेशानियां दूर हो जाती है.
  • अगर आपको नौकरी पाने में समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप हनुमान जी के सामने मीठे पान का बीड़ा अर्पित करें. यह उपाय नौकरी पाने में काफी लाभकारी है.
  • यदि आप शनि दोष से पीड़ित है तो मंगलवार को काली उड़द और कोयले के एक पोटली बनाकर उसमें 1 रूपये का सिक्का रख दें. इसके बाद इस पोटली को अपने सिर के चारों और घुमा कर किसी नदी में प्रवाहित कर दें.
Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.