18 जनवरी को मनाई जा रही मौनी अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व

ज्योतिष | हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि का विशेष महत्व बताया गया है, परंतु माघ महीने में पडने वाली अमावस्या को सबसे ज्यादा पवित्र माना जाता है. इसे ही माघ अमावस्या या मौनी अमावस्या के नाम से जाना जाता है. आज की इस खबर में हम आपको बताएंगे कि माघ महीने की अमावस्या किस दिन रहने वाली है. हिंदू धर्म के अनुसार साल 2026 में मौनी अमावस्या 18 जनवरी रविवार के दिन मनाई जाएगी.

Amavasya

माघ अमावस्या आज

अमावस्या तिथि की शुरुआत मध्य रात्रि 12:03 मिनट से शुरू होकर 19 जनवरी को मध्य रात्रि 1:12 मिनट तक रहने वाली है. मौनी अमावस्या को धार्मिक मान्यताओं के अनुसार काफी शुभ माना जाता है, कहा जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करने से आपको पुण्य प्राप्त होता है. अगर आप ऐसा ना कर सके तो नहाने के पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर सकते हैं. ऐसा करने से आपके जीवन में सुख- समृद्धि आती है. मौनी अमावस्या के मौके पर प्रयागराज के संगम तट पर भी आपको भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिलती है. ज्योतिष शास्त्र में गंगाजल को अमृत के समान समझा जाता है.

इस शुभ मुहर्त में करें पूजा

मौनी अमावस्या के दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:27 मिनट से शुरू होकर 6:21 मिनट तक रहने वाला है.मौनी अमावस्या यानि कल स्नान करने के बाद आपको भगवान सूर्य देव को तांबे के लोटे में जल अर्पित करना चाहिए. साथ ही, लाल अक्षत और फूल चढ़ाना चाहिए इसे भी काफी अच्छा माना जाता है.

ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य काफी अच्छा रहता है और आत्म बल में भी बढ़ोतरी होती है. अगर आपके पितृ भी आपसे प्रसन्न नहीं है और आप उन्हें प्रसन्न करना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या आपके लिए काफी खास होने वाली है. आप अपने पितरों को भी आसानी से इस दिन प्रसन्न कर सकते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.