26 फरवरी को बुध बदलेंगे अपनी चाल, इन भाग्यशाली राशियों की चमकेगी किस्मत

ज्योतिष | बुध ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में विशेष स्थान प्राप्त है. इन्हें ग्रहण का राजकुमार भी कहा जाता है, कहा जाता है कि जिन राशि के जातकों पर बुध ग्रह मेहरबान होते है उन्हें बुद्धि, तर्क, संवाद, गणित, चातुर्य आदि में अच्छी खासी तरक्की मिलती है. जैसे ही कोई भी बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. फरवरी का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास होने वाला है.

Budh Dosh

बुध ग्रह 26 फरवरी 2026 से वक्री चाल चलने वाले हैं और वह तकरीबन 23 दिनों तक इस स्थिति में रहने वाले हैं. इसके बाद 21 मार्च 2026 को बुध ग्रह फिर से सीधी चाल चलेंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को सीधा- सीधा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

बुध बदलेंगे अपनी चाल

वृषभ राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन काफी अच्छा साबित होगा. व्यापार में पहले किए गए निवेश से आपको अचानक फायदा मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. अब आपको निवेश करने पर भी बेहतरीन रिटर्न मिलने वाला है, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. करियर में धीमी परंतु मजबूत प्रगति दिखाई दे रही है.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए आने वाला समय काफी अच्छा रहेगा, आपको काफी सोच समझकर फैसला लेने हैं. पुराने अधूरे काम अब रफ्तार पकड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं. करियर में जो मौके छूट गए थे अब आप उनसे बेहतरीन लाभ उठाने वाले हैं. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

कन्या राशि: इस राशि के लिए बुध ग्रह का बकरी चाल चलन काफी बदलाव लेकर आएगा. अब आप कई मामलों में अहम फैसले लेने वाले हैं. वहीं पढ़ाई- लेखन- रिसर्च -अकाउंट्स व शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय काफी अच्छा रहने वाला है. जल्द ही आपको पुराने क्लाइंट से बेनिफिट मिल सकता है. इंटरव्यू और प्रतियोगी परीक्षा में भी सफलता के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

तुला राशि: बुध ग्रह का वक्री चाल चलना इस राशि के जातकों के लिए काफी अच्छा रहेगा, पार्टनरशिप में व्यापार करने से आपको लाभ मिलेगा. कानूनी मामलों में भी फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं. मीडिया- लेखन कला और कम्युनिकेशन से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिलती हुई दिखाई दे रही है. दूर जगह या विदेश से जुड़े व्यापार से भी अब आपको सीधा-सीधा लाभ मिलेगा.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.