29 दिसंबर को बुध करेंगे धनु राशि में गोचर, आने वाले कुछ दिन संभल कर रहे इन 5 राशियों के जातक

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन (Rashi Parivartan) करता है तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातक को पर दिखाई देता है. 29 दिसंबर 2025 को बुध ग्रह धनु राशि में गोचर करने जा रहे है. बुध के इस गोचर का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देने वाला है. इस दौरान कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभल कर रहने की आवश्यकता है. आज की इस खबर में हम आपको उन्हीं राशियों के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले है.

Jyotish Grah Nakshtra Rashi

29 दिसंबर से बढ़ जाएगी परेशानियां

वृषभ राशि: बुध इस राशि के अष्टम भाव में विराजमान रहेंगे इस समय आपको गहराई से सोचने की आवश्यकता है. पैसों की भी तंगी का आपको सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में आप जहां भी निवेश करें सोच- समझकर ही करें नहीं तो आपकी परेशानियां बढ़ सकती है.

कर्क राशि: बुध के राशि परिवर्तन की वजह से इस राशि के कार्यों में रुकावट पैदा हो सकती है, आप बिना प्लानिंग के कोई भी कदम आगे ना बढ़ाए. अब आपको नौकरी में ज्यादा मेहनत करनी होगी नहीं तो आपको नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. खर्चों में भी अचानक वृद्धि होती हुई दिखाई दे रही है, जो भी फैसला ले काफी सोच समझकर ही ले.

मकर राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का राशि परिवर्तन काफी मिला- जुला रहने वाला है अर्थात इन्हें कड़ी मेहनत करने पर भी अच्छे परिणाम नहीं मिलेंगे. नौकरी में भी प्रेशर रहेगा, पैसों की स्थिति कमजोर होती हुई दिखाई दे रही है. आने वाला समय आपके लिए थोड़ा मुश्किलों भरा साबित हो सकता है, आपको संयम से काम लेना है.

मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर काफी मिला चला रहेगा. आपको दोस्तों से सपोर्ट मिलेगा, रुके हुए कामों को आगे बढ़ाने के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी. पैसों में भी काफी उतार- चढ़ाव देखने को मिल सकता है. आप बिजनेस से जुडा हुआ कोई भी फैसला अभी लेने से बचे.

तुला राशि: बुध का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए भी ज्यादा अच्छा साबित नहीं होगा. आपको कई कार्य काफी सोच- समझकर ही करने चाहिए, आर्थिक स्थिति भी पहले से ज्यादा मजबूत होती हुई नहीं दिखाई दे रही है. आप जो भी फैसला ले उसके बारे में एक बार अच्छे से विचार विमर्श कर ले.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.