November 2022 Rashifal in Hindi: इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने क्या कहती है आपकी राशि

ज्योतिष, November 2022 Rashifal in Hindi | नवंबर महीने में साल का अखिरी चंद्र ग्रहण पड़ रहा है. इसके साथ-साथ कई ग्रह भी राशि परिवर्तन कर रहे हैं. ऐसे में कई राशियों के लिए यह महीना चुनौतियों से भरा रहेगा. तो चलिए जानते हैं आपके लिए कैसा रहेगा नवंबर का महीना.

rashifal

November 2022 Monthly Horoscope

मेष- धन आने की संभावना है. व्यवसाय में सफलता मिलेगी. माह की 23-24 तारीख को जरा बचके रहें. नीला रंग शुभ है. श्री सुन्दरकाण्ड का पाठ करें.

वृषभ- इन राशि वाले लोगों को हर कार्य और निर्णय बहुत सावधानी पूर्वक करने की आवश्यकता है. प्रेम संबंधी मामलों में प्रगाढ़ता आएगी. माह की 21-22 तारीख को रहें जरा बचके रहें.

मिथुन- यात्रा की संभावना रहेगी. प्यार भरा वैवाहिक जीवन आपको हर्षित रखेगा. हेल्थ अच्छी रहेगी. हरा रंग शुभ है. गरीबों में अन्न का दान करें. श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें.

कर्क- व्यवसाय में सफलता मिल सकती है. सेहत के लिहाज से चीजें आपके हित में दिख रही हैं.

सिंह- संपूर्ण माह नई-नई चुनौतियां पेश करेगा. छात्रों के लिए संघर्ष का समय है. लाल रंग शुभ है. बीपी के रोगी सावधानी बरतें. गाय को गुड़ खिलाएं. गायत्री मंत्र पढ़ें.

यह भी पढ़े -  बुध- सूर्य युति का असर, करियर में मिलेगा बूस्ट; इन राशियों को बड़ा लाभ

कन्या- धार्मिक कार्यों से मन प्रसन्न रहेगा. प्रेम में विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होंगी. नीला रंग समृद्धि कारक है. श्री विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें.

तुला- लव लाइफ अच्छी रहेगी. हरा रंग भाग्य वृद्धि कारक है. हनुमान जी के मंदिर में कपूर जलाएं.
वृश्चिक- धन के आगमन से प्रसन्न रहेंगे. लव लाइफ में मन हर्षित रहेगा. नारंगी रंग उन्नति में सहायक है. हेल्थ अच्छी रहेगी. हनुमान चालीसा का पाठ करें.
धनु- नए जॉब के अवसर उपलब्ध रहेंगे. जीवन साथी का सहयोग आपका आत्मबल है. पीला तथा सफेद रंग शुभ है.
मकर- मैनेजमेंट और मीडिया में काम कर रहे लोगों पर शनि की साढ़े साती का असर पड़ेगा. गरीबों में कम्बल का दान करें.
कुंभ– पूरे माह व्यस्तता रहेगी. मीडिया और बैंकिंग में काम करने वाले  लोगखुश रहेंगे. नीला आपका शुभ रंग है. उड़द का दान करें. श्री हनुमान जी का ध्यान करते रहें.
मीन- बैंकिंग और मीडिया में काम करने वाले लोगों को सफलता की प्राप्ति होगी. जीवन साथी की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगी. शुभ रंग पीला है.
Avatar of Naina Chauhan
Naina Chauhan
View all posts