अब होगी मां लक्ष्मी आपसे प्रसन्न, तुलसी के आगे दिया लगाते समय रखें इन नियमों का विशेष ध्यान

ज्योतिष | सनातन धर्म में हर दिन मां तुलसी के पूजा- पाठ करने का विशेष महत्व बताया गया है. ऐसा करने से न केवल आपका मन शांत होता है बल्की विपरीत परिस्थितियों में आप खुद को काफी आसानी से संभाल भी पाते हैं. अगर हम हमारे घर में नियमित रूप से पूजा अर्चना करते हैं, तो हमेशा हमारे घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है. जैसा की आपको पता है कि हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद ही पवित्र माना गया है. इसमें मां लक्ष्मी का वास माना जाता है, नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा अर्चना करना काफी अच्छा रहता है. आज हम आपको इसी के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

TULSI

कहा जाता है कि हर दिन तुलसी के आगे दिया जलाया जाए तो इससे आपके घर में सुख- समृद्धि और खुशहाली बनी रहती है. कई बार लोगों को इन नियमों को लेकर काफी कंफ्यूजन भी हो जाता है कि उन्हें किस प्रकार तुलसी के आगे दिया समर्पित करना चाहिए. आज हम आपका सारा कंफ्यूजन दूर करने वाले हैं.

तुलसी के आगे दिया लगाने से जुड़े नियम

  • तुलसी के सामने शाम के समय ही दिया जलाने का विशेष महत्व बताया गया है. गोधूलि बेला शाम के समय को ही कहा जाता है. अगर आसान शब्दों में कहा जाए तो सूर्यास्त के आसपास या फिर शाम 5:00 बजे से 6:00 के बीच में आपको तुलसी के सामने दिया अर्पित करना चाहिए. ऐसा करने से मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु की कृपा आप पर ऐसा करने से बरसती है.
  • तुलसी के आगे दिया जलाना तो ठीक है परंतु इसको किस दिशा में रखकर जलाए इसके भी कुछ विशेष नियम बताए गए हैं. जिनकी आमतौर पर लोगों को जानकारी नहीं है, तुलसी के आगे दिया जलाते वक्त इसकी दिशा का ध्यान रखना भी काफी महत्वपूर्ण माना जाता है. नियमों के अनुसार, आपको उत्तर और पूर्व दिशा को और दिए को रखकर ही जलाना चाहिए इसे काफी अच्छा माना जाता है.
  • अधिकतर लोगों के बीच यह भी कंफ्यूजन बना रहता है कि उन्हें तुलसी के आगे कितने दिए रखने चाहिए. मान्यता है कि तुलसी के आगे हमेशा तीन या पांच दिए जलाने चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखें कि दिए हमेशा विषम संख्या में ही हो, अगर एक साथ इतने दिए नहीं जला सकते तो आप चौमुखी दिया भी अर्पित कर सकते हैं.
  • अगर आप भी चाहते हैं कि आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहे अर्थात आपके जीवन में कभी भी पैसों की कोई कमी ना हो तो आप तुलसी जी के आगे चौमुखी दिया अर्पित कर सकते हैं. ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति काफी मजबूत हो जाएगी और आप पर मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहेगी क्योंकि तुलसी के पौधे का संबंध मां लक्ष्मी से ही माना जाता है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.