ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शुक्र ग्रह को सौंदर्य- धन -वैभव -विवाह आदि का कारक ग्रह माना जाता है. वह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में शुक्र ग्रह मेष राशि में विराजमान है और 19 अप्रैल को यह राशि परिवर्तन करने जा रहे है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे.
जल्द शुक्र करेंगे वृषभ राशि में प्रवेश
19 अप्रैल को शुक्र ग्रह मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे. इस गोचर के साथ ही मालव्य राजयोग का निर्माण होगा, ऐसे में कुछ राशि के जातकों को भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी और उनके जीवन में सुख शांति में बढ़ोतरी होगी. आज हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में भी जानकारी देंगे. जिस किसी जातक की कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में होता है, उन्हें अपने जीवन में किसी प्रकार की लग्जरी चीजों की कमी नहीं होती.
शुक्र ग्रह को वैभव- विलासिता -सुंदरता- भौतिक सुख आदि का कारक ग्रह माना जाता है. हर व्यक्ति चाहता है कि उसकी कुंडली में शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में हो, जिससे उसे जिंदगी में कभी भी परेशानियों का सामना न करना पड़े.
19 अप्रैल से शुरू होगा समय
मेष राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र का गोचर काफी खास होने वाला है, वैवाहिक जीवन में जितनी भी परेशानियां चली आ रही थी वह भी अब दूर हो जाएगी. इनकम के नए स्रोत ओपन होंगे, परिवार के साथ भी आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. मौजूदा समय में आपका थोड़ा खर्च बढ़ सकता है, आपको जो भी फैसला लेने हैं काफी सोच समझ कर ले.
वृषभ राशि: इस राशि के लग्न भाव में शुक्र का गोचर होने जा रहा है ऐसे में उनके व्यक्तित्व में निखार आएगा. आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी देखने को मिल रही है, धन और सुख- समृद्धि में वृद्धि के योग दिखाई दे रहे हैं. स्वास्थ्य आपका काफी अच्छा रहेगा, आलस्य करने से हो सके जितना बच कर रहे.
कर्क राशि: इस राशि के जातकों के लिए भी आने वाला समय कई माईनों में काफी खास होने वाला है. शुक्र 11वें भाव में गोचर करेंगे आपकी पिछले काफी समय से जो भी इच्छा ही रुकी हुई थी, अब वह पूरी होगी. सिंगल जातको कों शादी के प्रस्ताव मिल सकते हैं. मानसिक तनाव भी कम हो जाएगा, मित्रों के साथ आप बेहतरीन समय व्यतीत करने वाले हैं. नेटवर्किंग के माध्यम से आपको धन लाभ के बेहतरीन अवसर मिलने वाले हैं, कुल मिलाकर 19 अप्रैल से आपको कई क्षेत्रों में लाभ मिलेगा.
डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.
