18 अप्रैल को मंगल बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों के जातक होंगे मालामाल

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. अभी मंगल ग्रह अस्त अवस्था में संचरण कर रहे हैं. 18 अप्रैल को मंगल ग्रह मीन राशि में उदय होने जा रहे है, इस वजह से कुछ राशि के जातकों पर इसका प्रभाव पड़ने वाला है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashi Parivartan

मंगल ग्रह को रक्त- भूमि- शौर्य -वीरता- पराक्रम- क्रोध आदि का कारक ग्रह माना जाता है. यह साल मंगल का ही है, जब भी मंगल ग्रह की चाल में बदलाव होता है तो कई सेक्टर पर प्रभाव देखने को मिलता है. 18 अप्रैल को रात 1:52 मिनट पर गुरु के स्वामित्व वाली मीन राशि में मंगल उदय हो जाएंगे. ऐसे में कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकती हुई दिखाई दे रही है उन्हें कई बड़ी कार्यो में सफलता मिलेगी.

18 अप्रैल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

वृषभ राशि: मंगल का चाल में बदलाव करना इस राशि के जातकों के लिए काफी खास रहेगा, आर्थिक मामलों में फैसला आपके पक्ष में आ सकते हैं. निवेश करने से भी आपको अच्छा खासा रिटर्न मिलने वाला है, जल्द ही आपको कोई प्रमोशन या सैलरी में इंक्रीमेंट देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़े -  17 अप्रैल को वैशाख महीने की अमावस्या तिथि, इस प्रकार करें पितरों को प्रसन्न

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का अपनी चाल में बदलाव करना काफी अच्छा रहने वाला है, मंगल कर्म भाव में उदय होने जा रहे हैं, इस वजह से आपके करियर में बदलाव देखने को मिलेंगे. नई नौकरी के भी आपको बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, इस दौरान आप काम का दबाव महसूस करेंगे. आप इस समय जो भी फैसला ले काफी सोच समझ कर ले, नहीं तो परेशानी बढ़ सकती है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल का उदय होना काफी शुभ रहेगा, इस दौरान आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है. जल्द ही आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं. गुस्से पर नियंत्रण रखना काफी जरूरी है, नहीं तो विवाद बढ़ सकते हैं. जल्दबाजी में कोई भी बड़ा फैसला ना ले.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.