21 मार्च को शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन, चमकेगा इन तीन राशियों का सोया हुआ भाग्य

ज्योतिष | जब भी शनि की बात आती है, तो कुछ राशि के जातकों की चिंता काफी ज्यादा बढ़ जाती है परंतु ऐसा भी नहीं है कि शनि केवल अशुभ प्रभाव ही देते हैं. जिन राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होते हैं, उनका भाग्य थोड़े ही समय में चमक जाता है. शनि को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से भी जाना जाता है. वह किसी भी राशि में सबसे लंबे समय तक विराजमान रहते हैं आज हम आपको शनि के चाल में बदलाव के बारे में ही जानकारी देने वाले हैं.

Shani Surya Yuti

जल्द शनि करेंगे नक्षत्र परिवर्तन

शनि एक निश्चित अवधि के बाद राशि और नक्षत्र परिवर्तन करने के लिए जाने जाते हैं. मौजूदा समय में शनि गुरु की राशि मीन और अपने ही नक्षत्र उत्तराभाद्र में विराजमान है. इस दौरान शनि की स्थिति में बदलाव देखने को मिलेगा, शनि मार्च के आखिर में यानी की 21 मार्च को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं. वैसे तो इसका प्रभाव सभी राशि के जातको पर दिखाई देगा, परंतु कुछ राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

21 मार्च शनिवार को शनि 4:00 बजे उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र के तीसरे भाव में प्रवेश कर जाएंगे. इस दौरान शनि अस्त अवस्था में ही मीन राशि में विराजमान होंगे. इस दौरान कुछ राशि के जातकों के जीवन में आपको काफी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलने वाले हैं,  जिससे उन्हें कई क्षेत्रों में लाभ मिलने वाला है. आज हम आपको उसी के बारे में अपडेट देंगे.

21 मार्च से चमकेगा इन राशियों का भाग्य

मेष राशि: इस राशि के 12वें भाव में शनि विराजमान रहने वाले हैं साथ ही इन जातको पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण भी चल रहा है. ऐसे में स्वास्थ्य से संबंधित जितनी भी परेशानियां थी अब वह दूर हो जाएगी. लंबे समय से चली आ रही परेशानियों से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा, धन लाभ के योग बनते हुए दिखाई दे रहे हैं. कुछ क्षेत्रों में आपको किस्मत का भरपूर सहयोग मिलेगा, कर्ज से भी अब आपको छुटकारा मिलने वाला है.

सिंह राशि इस राशि में शनि आठवें भाव में विराजमान रहने वाले हैं, इसे अचानकदुर्घटना, आयु से जुड़ा हुआ माना जाता है. शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने के साथ ही इस राशि के जातकों को बिजनेस और नौकरी में अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. पिछले काफी समय से जितनी भी परेशानियां चल रही थी, अब वह दूर हो जाएगी. नई नौकरी के भी योग बन रहे हैं, संतान की ओर से भी आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है.

धनु राशि: शनि का नक्षत्र परिवर्तन करके तीसरे पद में जाना इस राशि के जातकों के लिए कई माईनों में काफी खास होने वाला है. व्यापार से जुड़ी हुई समस्याएं अब समाप्त हो जाएगी, शारीरिक तनाव से भी आपको छुटकारा मिल जाएगा. स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा, आप अपनी इच्छा अनुसार नौकरी में ट्रांसफर ले पाएंगे. शत्रुओं पर भी आप विजय हासिल करते हुए दिखाई देंगे, आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी.

इस प्रकार करें शनि देव को प्रसन्न 

अगर आप शनि की ढैया और साढ़ेसाती से परेशान है, तो आपको नियमित रूप से भगवान हनुमान जी और पीपल के पेड़ की पूजा अर्चना करनी चाहिए. कहा जाता है कि ऐसा करने से शनि के कष्ट काफी हद तक कम हो जाते हैं. शनि को दोबारा से उस राशि में प्रवेश करने में 30 सालों का समय लग जाता है. शनि और सूर्य में मित्रता का संबंध नहीं है, पिता और पुत्र दोनों एक दूसरे के शत्रु ग्रह माने जाते हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.