6 फरवरी को कुंभ राशि में होगी राहु और शुक्र की युति, इन तीन राशियों को मिलेगी करियर में अपार सफलता

ज्योतिष | आज से फरवरी के महीने की शुरुआत हो चुकी है. यह महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास होने वाला है. राहु और शुक्र 6 फरवरी को कुंभ राशि में युति बनाने जा रहे हैं. इन दोनों ग्रहों में मित्रता का संबंध है ऐसे में इनका युति करना कुछ राशि के जातकों के लिए काफी खास होने वाला है. इन राशियों को करियर और सामाजिक स्तर पर भी अच्छे रिजल्ट मिलने वाले हैं. आज की इस खबर में हम आपको उन्ही भाग्यशाली राशियों के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Jyotish

राहु और शुक्र की युति

मेष राशि: इस राशि के 11वें भाव में राहु और शुक्र की युति होने जा रही है जिस वजह से इन्हें करियर के क्षेत्र में अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है. अगर आप प्रमोशन की कोई उम्मीद लगाए बैठे हैं, तो वह भी आपको जल्द मिल सकता है. अब आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी. इस राशि के कुछ लोगों को मनचाही जगह पर नौकरी के योग भी बनते हुए दिखाई दे रहे हैं.

वृषभ राशि: इस राशि के जातक अगर शेयर बाजार में पैसा लगाएंगे तो उन्हें अच्छा खासा मुनाफा इस दौरान मिलने वाला है. करियर में भी आपको एक से बढ़कर एक बेहतरीन रिजल्ट मिलेंगे, स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा. किसी को उधार दिया है तो जल्द ही आपका पैसा वापस आ जाएगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, शुक्र और राहु की युति से आपको निश्चित रूप से लाभ मिलने वाला है.

धनु राशि: इस राशि के जातकों के लिए शुक्र और राहु की युति काफी खास रहेगी, जल्द ही कला- लेखन- अभिनय आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है. करियर में भी आपको जल्द ही प्रमोशन मिलेगा, अचानक से आपको कोई मनचाही नौकरी मिल सकती है. परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी, कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.