नई दिल्ली । छाया ग्रह राहु ने वीरवार यानि 17 मार्च को राशि बदलकर मेष राशि में प्रवेश कर लिया है. राहु ने 18 महीने बाद गोचर किया है.
कर्क
कर्क राशि के जातकों को राहु का राशि परिवर्तन किस्मत का भरपूर साथ दिलाएगा. वे जिस काम में हाथ आजमाएंगे, उसमें सफलता हासिल होगी. करियर-व्यापार के लिए अच्छा समय रहेगा. धन लाभ होगा. विदेश यात्रा होने के योग हैं.
वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को राहु का मेष राशि में प्रवेश जमकर लाभ कराएगा. उन्हें प्रमोशन-इंक्रीमेंट मिल सकता है. नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है. बेरोजगारों को नौकरी मिलेगी. प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वालों को अच्छे नतीजे मिलेंगे. खूब पैसा कमाएंगे और अच्छी बचत करने में भी कामयाब रहेंगे. नया व्यापार शुरू कर सकते हैं.
कुंभ
कुंभ राशि के जातकों के लिए राहु का गोचर बहुत शुभ साबित होगा. नौकरी में बदलाव होने के योग बन रहे हैं. पदोन्नति या बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कामयाबी मिल सकती है. अचानक धन लाभ होगा. रुका हुआ पैसा मिलने के पूरी संभावना बन रही है.
मीन
मीन राशि के जातकों को राहु का गोचर तगड़ा धन लाभ करा सकता है. उनकी आय भी बढ़ सकती है और अचानक कहीं से पैसा भी मिल सकता है. केवल वाणी की दम पर बड़े काम भी निकलवा सकते हैं. आपके काम की प्रशंसा होगी.
मिथुन
राहु का गोचर मिथुन राशि के जातकों की आय बढ़ाएगा. इससे उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान होगी. धन का लाभ मिलेगा . प्रमोशन मिल सकता है. जो लोग शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, उन्हें अच्छे बेनिफिट्स मिल सकते हैं.
