27 मार्च को मनाई जाएगी रामनवमी, उससे पहले अपने घर लाए यह 4 चीजें; जीवन में नहीं होगी पैसों की किल्ल्त

ज्योतिष | चैत्र नवरात्रि चल रही है, आज नवरात्रि का चौथा दिन है. इसी दौरान रामनवमी का पर्व भी आने वाला है. हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह हिंदू धर्म का एक बड़ा और प्रमुख त्यौहार है, जो चैत्र महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है जो अबकी बार 2026 में 27 मार्च को पड़ रही है. आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Chaitra Navratri Durga

रामनवमी का पावन पर्व

रामनवमी को लेकर लोगों के बीच कंफ्यूजन बना हुआ था कि वह 26 को है या 27 मार्च को… रामनवमी का पावन पर्व 27 मार्च को मनाया जाएगा. इस दिन भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े उत्साह और श्रद्धा भाव से मनाया जाएगा. अगर आप इससे पहले कुछ वस्तुएं अपने घर में लाते हैं, तो इसे काफी अच्छा माना जाता है. कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है और वास्तु दोष से भी छुटकारा मिल जाता है. साथ ही बुरी नजर का प्रभाव भी कम हो जाता है, आज हम आपको इसी के बारे में जानकारी देने वाले है.

अवश्य लाए घर में यह चीज

  • रामनवमी से पहले ही आपको अपने घर में राम दरबार की मूर्ति या तस्वीर खरीद कर लानी चाहिए, इसे काफी अच्छा माना जाता है. आप ध्यान रखें कि भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण जी और हनुमान जी एक साथ विराजमान हो ऐसी मूर्ति अपने घर में लेकर आए और यह मूर्ति परिवार में एकता- प्रेम- मर्यादा और सुख शांति का प्रत्येक मानी जाती है. इसे पूजा स्थल में स्थापित करके रोजाना राम नाम का जप करें.
  • ऐसा करने से आपके घर में मौजूद सभी नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है और आपके घर में पॉजिटिविटी बनी रहती है. अगर किसी प्रकार का कोई वास्तु दोष है तो वह भी अपने आप धीरे-धीरे करके दूर हो जाएगा.
  • रामनवमी से पहले पंचमुखी हनुमान जी की मूर्ति या तस्वीर भी अपने घर पर लाना काफी अच्छा माना जाता है. आपको पंचमुखी हनुमान जी अपने घर पर लाने हैं, जो सभी दिशाओं से आने वाली नकारात्मक शक्तियों और ऊर्जा को रोकते हैं. उनकी उपस्थिति घर को हर प्रकार के संकट में और बुरी नजर से बचाती है. नियमित रूप से अगर आप हनुमान चालीसा का पाठ करते हैं, तो आपको मानसिक शांति मिलती है और जीवन में आ रही सभी प्रकार की बधाई भी अपने आप दूर हो जाती है.
  • खासकर अगर आपके घर में काल सर्प दोष या पितृ दोष हो तो पंचमुखी हनुमान जी की कृपा आपको नियमित रूप से करनी चाहिए.
  • तुलसी की माला और पीला वस्त्र रामनवमी से पहले अपने घर में लेकर आना काफी अच्छा माना जाता है, कहा जाता है कि ऐसा करने से आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव बढ़ता है. इस पूजा स्थल पर नियमित रूप से रखकर विशेष मंत्रो और पूजा के साथ पूजा अर्चना करनी चाहिए.
  • रामनवमी से पहले आपको अपने घर में रामचरित्र मानस और हनुमान चालीसा की एक प्रति जरूर रखनी चाहिए. नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ अपने घर में करने से सभी प्रकार के नकारात्मक शक्ति समाप्त हो जाती है और आपके घर में मौजूद वास्तु दोष भी दूर हो जाता है.
यह भी पढ़े -  अमरनाथ से लाया प्रसाद ऐसे करें ग्रहण, भूलकर भी न करें ये गलती; वरना आ सकती है परेशानी

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.