11 मार्च को शनि बदलेंगे अपनी चाल, 26 मई तक चमकेगी इन राशियों की किस्मत

ज्योतिष | जब भी कोई बड़ा ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका प्रभाव लगभग सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देता है. शनि को न्याय फलदाता और कर्म फलदाता के नाम से जाना जाता है. वह व्यक्ति को उनके कर्मों के हिसाब से फल देने के लिए जाने जाते हैं. 76 दिन के लिए शनि अब अस्त होने जा रहे है, इस वजह से सभी 12 राशि के जातकों पर इसका प्रभाव देखने को भी मिलने वाला है.

SHANI DEV

11 मार्च को शनि करेंगे अपनी चाल में बदलाव

शनि का अस्त होना कई राशि के जातकों के लिए काफी कल्याणकारी साबित होने वाला है. इन्हें करियर से लेकर बिजनेस में अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है, मार्च महीने में शनि अस्त अवस्था में रहेंगे. इसके बाद, मई महीने में जाकर वह उदय होंगे. ऐसे में कुल 76 दिन शनि अस्त रहेंगे. शनि 11 मार्च को अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं. इसके बाद, वह 26 मई तक इसी चाल में रहने वाले हैं.

शनि साल 2027 में मेष राशि में आ जाएंगे. शनि के इस राशि परिवर्तन का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा, परंतु आज हम आपको उन राशियों के बारे में जानकारी देंगे जिन्हें अच्छा खासा लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

अगले 76 दिन इनपर मेहरबान होंगे शनि देव

  • अगर कर्क राशि की बात की जाए तो इस राशि के जातकों के लिए शनि का अपनी चाल में बदलाव करना काफी अच्छा साबित होगा. इस समय आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलता हुआ दिखाई दे रहा है, साथ ही आपकी लव लाइफ भी काफी अच्छी रहेगी. पर्सनल लाइफ में आप काफी महत्वपूर्ण फैसले लेने वाले हैं, करियर के लिहाज से समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा. धन लाभ के भी योग बन रहे हैं. कुल मिलाकर शनि का अस्त होना आपके लिए काफी फायदेमंद रहने वाला है.
  • शनि का अपनी चाल में बदलाव करना कन्या राशि के जातकों के लिए भी एक अच्छा संकेत माना जा रहा है. अब आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलना शुरू हो जाएगा, अनुशासन से आप अपनी लाइफ में अच्छे योग का लाभ ले पाएंगे. यात्रा करने से भी आपको लाभ ही मिलने वाला है, आप जो भी फैसला ले काफी सोच समझ कर ले आपको भविष्य में उसके शानदार रिटर्न मिलेंगे.
  • मीन राशि के जातकों के लिए भी शनि का अस्त होना काफी खास रहने वाला है, इन्हें कई क्षेत्रों में विशेष लाभ मिलता हुआ दिखाई दे रहा है. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी, 11 मार्च से इन राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा और 26 मई तक यह अपने आप में काफी खुश नजर रहने वाले हैं. आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होती हुई दिखाई दे रही है, समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा, कई क्षेत्रों में आपको लाभ मिलने वाला है.

शनि को प्रसन्न करने के लिए करें इनकी पूजा

अगर आप भी चाहते हैं कि भगवान शनि देव आपसे प्रसन्न रहे अर्थात आपको हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना करनी चाहिए. कहा जाता है कि हनुमान जी और भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने वाले लोगों पर शनि की साढ़ेसाती का इतना प्रभाव नहीं पड़ता. वही ऐसा भी नहीं है कि शनिदेव केवल अशुभ प्रभाव ही देते हो जिन राशि के जातकों पर शनि मेहरबान होते हैं उन्हें कुछ ही समय में बड़ी सफलता हासिल होती है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.