होलिका, चंद्र ग्रहण और पंचमी तक मार्च में पड़ने वाले त्यौहारों की लिस्ट, फटाफट करें चेक

ज्योतिष | आज से मार्च के महीने की शुरुआत हो चुकी है. सनातन धर्म के हिसाब से मार्च का पहला सप्ताह काफी खास होने वाला है, इस सप्ताह की शुरुआत में ही फाल्गुन महीने के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि के साथ हो रही है और इसका समापन चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि को होगा. इसी सप्ताह होलिका दहन, चंद्र ग्रहण, रंग वाली होली सभी पर्व पड़ने वाले हैं. आज हम आपको इन्हीं के बारे में विस्तार से जानकारी देने वाले हैं.

Holi

इस सप्ताह पड़ेंगे यह बड़े त्योहार

2 मार्च शाम 5:55 मिनट से फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत हो रही है. इसका समापन अगले दिन 3 मार्च को शाम 5:08 मिनट पर होगा. भद्राकाल 2 मार्च को शाम 5:28 मिनट पर लग जाएगी जो रात 4:56 तक जारी रहेगी. ऐसे में भद्र का पूछ 2 मार्च 2026 सोमवार को रात में 11:53 से रात्रि में 1:26 मिनट तक रहेगा. इसके अगले दिन 3 मार्च को चंद्र ग्रहण लगेगा. सुबह से ही सूतक काल की शुरुआत हो जाएगी.

भारत में कब दिखाई देगा चंद्र ग्रहण?

चंद्र ग्रहण की शुरुआत 3:20 मिनट से हो रही है, इसका समापन 6:45 मिनट पर होगा. यह ग्रहण भारत में दिखाई देगा, इस वजह से इसे और भी खास माना जा रहा है. सूतक काल सुबह 6:20 से ही शुरू हो जाएगा. फाल्गुन महीने की पूर्णिमा तिथि में स्नान दान करना काफी अच्छा माना जाता है.

अगर 3 मार्च को आप होलिका दहन करना चाहते हैं तो इसके लिए शुभ मुहूर्त सुबह 5:00 से 6:00 के बीच ही रहने वाला है. इसके बाद, ग्रहण का सूतक काल लागू हो जाएगा. इस दौरान किसी प्रकार का कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता.

कब है होली भाई दूज

4 मार्च को चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की प्रतिभा तिथि होगी, जो इस पूरे महीने रहने वाला है. होलिका दहन के बाद इसी दिन रंगों वाली होली भी खेली जाएगी. हर साल चैत्र महीने के दूज को होली भाई दूज या फिर भ्रात द्वितीय के नाम से भी मनाया जाता है. इस दिन बहने अपने भाई को तिलक लगाकर सुख- समृद्धि, उज्जवल भविष्य और लंबी उम्र की कामना करती है. इस महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को भालचंद्र संकष्टी चतुर्दशी का व्रत रखा जाता है. इस दिन भगवान गणेश की विधि- विधान तरीके से पूजा अर्चना करने का भी विशेष महत्व बताया गया है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.