जनवरी 2023 तक इन 3 राशियों पर मेहरबान रहेंगे शनिदेव, हर काम में मिलेगी सफलता

ज्योतिष | शनिदेव व्यक्तियों को उनके कर्म के अनुसार फल देते हैं. यह ऐसे देवता है जो किसी की किस्मत बना भी सकते हैं और बनी बनाई को बिगाड़ भी सकते हैं. यदि आपकी कुंडली में भी शनि का दोष है, तो आज की यह खबर आपके लिए काफी अहम होने वाली है. शनि की कृपा जिस भी व्यक्ति पर होती है, वह सभी कष्टों से मुक्त हो जाता है और उसका जीवन खुशियों से भर जाता है.

SHANI DEV

इन राशियों पर मेहरबान हुए शनि देव

ऐसी ही कृपा शनिदेव 16 जनवरी 2023 तक इन 3 राशियों पर करने वाले हैं. इन तीन राशियों की किस्मत अब बदलने वाली है. जहां शनिदेव का कुप्रभाव बनते कामों को बिगाड़ देता है, वही इनका शुभ प्रभाव सोए हुए भाग्य को भी जगा देता है. 16 जनवरी तक वृष, मीन, वृश्चिक राशि पर शनि देव का आशीर्वाद बना रहेगा. इन राशि के जातकों को हर कार्य में सफलता मिलेगी.

इन राशि के जातकों पर रहेगी शनिदेव की विशेष कृपा 

वृष राशि:- इस दौरान आपको परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा. यदि आप नया वाहन और मकान लेने का मन बना रहे हैं तो यह आपके लिए शुभ समय है. पठन-पाठन से जुड़े कार्यों के लिए भी काफी अच्छा समय रहने वाला है. इस समय में आपको कई शुभ परिणाम मिलेंगे.

वृश्चिक राशि:- इस राशि के जातकों पर शनिदेव की विशेष कृपा रहेगी, इस दौरान इनको सभी कार्यों में सफलता मिलने वाली है. ऐसे में जो भी लोग अपना बड़ा कार्य करने की सोच रहे हैं उनके लिए यह समय अति उत्तम है.

मीन राशि:- इस राशि के जातकों के लिए यह समय काफी अच्छा रहने वाला है. धन लाभ के भी प्रबल योग बन रहे हैं. आपका सामाजिक मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.