18 अप्रैल से इन राशियों पर मेहरबान होंगे मंगल, हर कार्य में मिलेगी सफलता

ज्योतिष | मंगल ग्रह को ग्रहो का सेनापति कहा जाता है. 18 अप्रैल को मंगल ग्रह उदय होने जा रहे है जिसे काफी अच्छा माना जा रहा है. इस दौरान मंगल मीन राशि में उदय होने जा रहे हैं, मंगल के उदय होने का प्रभाव वैसे तो सभी 12 राशि के जातकों पर दिखाई देगा. कुछ राशि के जातकों की किस्मत चमकने वाली है. आज हम आपको उसी के बारे में जानकारी देने वाले हैं.

Rashifal 1

मंगल करेंगे अपनी चाल में बदलाव

मंगल के उदय होने के साथ ही में धनु और मिथुन राशि के जातकों के लिए समय काफी अच्छा होगा. मंगल ग्रह को शक्ति- साहस आदि का कारक ग्रह माना जाता है. ऐसे में 18 अप्रैल से उनकी स्थिति में बदलाव से कुछ राशि के जातकों का अच्छा समय शुरू हो जाएगा, उन्हें नौकरी से लेकर जॉब में प्रमोशन भी मिल सकता है. आज हम आपको उनके बारे में जानकारी देने वाले है. जब भी कोई ग्रह अस्त अवस्था से उदय अवस्था में चेंज करता है तो उसकी शुद्धता और प्रभाव कई ज्यादा बढ़ जाते हैं.

18 अप्रैल से शुरू होगा इन राशियों का अच्छा समय

मीन राशि: मंगल का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी महीना में काफी खास रहेगा. आपकी राशि से लग्न भाव पर वह उदय होने जा रहे है. ऐसे में आपके साहस और पराक्रम में जबरदस्त वृद्धि देखने को मिलेगी. लंबे समय से आपके जो भी काम रूके हुए थे वह भी पूरे होते हुए दिखाई दे रहे हैं. कार्यक्षेत्र में सभी आपके काम की तारीफ करेंगे. कुल मिलाकर आने वाला समय आपके लिए काफी अच्छा रहेगा.

धनु राशि: मंगल ग्रह का उदय होना इस राशि के जातकों के लिए काफी सकारात्मक रहेगा, मंगल ग्रह आपकी राशि से चौथे भाव में उदय होने जा रहे हैं. इस समय आपको सभी भौतिक सुखों की प्राप्ति होगी. जल्द ही, आप कोई वाहन या प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं. बिजनेस में अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है, आपको अगर किसी बिजनेस में इन्वेस्ट करना है तो काफी सोच समझकर करें.

मिथुन राशि: इस राशि के जातकों के लिए मंगल ग्रह का अपनी चाल में बदलाव करना काफी अच्छा साबित होगा. इस दौरान आपके नए लोगों से रिश्ते बनेंगे. करियर में भी बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं. आप व्यापार से जुड़ी हुई नई डील और पार्टनरशिप भी साइन कर सकते हैं. खासकर जो लोग पुलिस सेना या मेडिकल आदि क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उन्हें अच्छा खासा लाभ मिलने वाला है.

डिस्केलमर: इस लेख में दी गई जानकारियां और सूचनाएं विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ मान्यताओं/ धर्मग्रंथों पर आधारित हैं. Haryana E Khabar इनकी पुष्टि नहीं करता है.

Avatar of Meenu Rajput
Meenu Rajput
View all posts

मेरा नाम मीनू राजपूत है. हरियाणा ई खबर के साथ पिछले 6 साल से कंटेंट राइटर के पद पर काम कर रही हूँ. मैं यहाँ पर ज्योतिष, फाइनेंस और बिजनेस से जुडी न्यूज़ कवर करती हूँ.